संबंधित खबरें
Pradosh Vrat 2025 Date: कब होगा फरवरी महीने का आखिरी प्रदोष व्रत? आज ही नोट कर लें सही मुहूर्त एवं योग
भारत में जल्द शुरू होगी ऑन-रोड वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग एयर एम्बुलेंस, इस कंपनी को दिया गया जिम्मा
मुस्लिम राष्ट्र के शेख का स्वागत करने खुद एयरपोर्ट पहुंचे PM Modi, दोनों का Video देख पूरी दुनिया हुई हैरान
धर्म बदलकर मुसलमान बना शख्स कर सकता है हज? इससे दीन पर कितना होता है असर?
क्या हो अगर नमाज़ पढ़ते हुए बीच में ही आ जाएं भूकंप…तो क्या बीच में ही तोड़ चले जाना चाहिए भाग, क्या कहता है इसपर इस्लाम?
वित्त वर्ष 2023-24 में BJP ने कि सबसे ज्यादा कमाई, कांग्रेस और आप की आय जानकर उड़ जाएंगे होश
Yogesh Mahajan Passes Away
India News (इंडिया न्यूज), Yogesh Mahajan Passes Away: टीवी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता योगेश महाजन का 44 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 19 जनवरी, 2025 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। वे अपने उमेरगांव स्थित फ्लैट में मृत पाए गए, और अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर ने परिवार और करीबी दोस्तों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
योगेश महाजन की को-स्टार और करीबी दोस्त सुजैन बर्नर्ट ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रही हूं। वह एक अद्भुत इंसान और अभिनेता थे, जो कैमरे के बाहर भी हमेशा पॉजिटिव रहते थे। उनका निधन मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला है।” सुजैन ने यह भी बताया कि कई बार वह योगेश के साथ सफर कर चुकी थीं और उन दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी।
कबूतर की बीट ने फेर दिया सैफ के हमलावर के मसूबों पर पानी, वरना हो जाता बड़ा कांड
योगेश महाजन के परिवार में उनकी पत्नी और सात वर्षीय बेटा है। वे अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें शेयर किया करते थे। योगेश महाजन अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध थे और उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शो में काम किया है। इन दिनों वे टीवी शो ‘शिव शक्ति तप त्याग तांडव’ में नजर आ रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने ‘अदालत’, ‘जय श्री कृष्णा’, ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’, और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे शो में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
योगेश महाजन मराठी फिल्म इंडस्ट्री के भी एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने ‘मुंबईचे शहाणे’ और ‘समसाराची माया’ जैसी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका अचानक निधन फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनका अंतिम संस्कार 20 जनवरी, 2025 को मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित प्रगति हाई स्कूल के पास गोरारी-2 श्मशान घाट पर किया जाएगा।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.