होम / Objections to the Taliban in the United Nations संयुक्त राष्ट्र में तालिबान को लेकर आपत्ति

Objections to the Taliban in the United Nations संयुक्त राष्ट्र में तालिबान को लेकर आपत्ति

India News Editor • LAST UPDATED : September 24, 2021, 2:16 pm IST

Objections to the Taliban in the United Nations

वेद प्रताप वैदिक
वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक

इसमें शक नहीं कि तालिबान पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र पहले उन्हें मान्यता दे तो वे दुनिया की सलाह जरूर मानेंगे। संयुक्त राष्ट्र के सामने कानूनी दुविधा यह भी है कि वर्तमान तालिबान मंत्रिमंडल के 14 मंत्नी ऐसे हैं, जिन्हें उसने अपनी आतंकवादियों की काली सूची में डाल रखा है।

संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक अधिवेशन में इस बार अफगानिस्तान भाग नहीं ले पाएगा। अशरफ गनी सरकार ने कुछ हफ्ते पहले ही कोशिश की थी कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का पद अफगानिस्तान को मिले लेकिन वह श्रीलंका को मिल गया। देखिए भाग्य का फेर कि अब अफगानिस्तान को महासभा में सादी कुर्सी भी नसीब नहीं होगी। इसके लिए तालिबान खुद जिम्मेदार हैं। यदि 15 अगस्त को काबुल में प्रवेश के बाद वे बाकायदा एक सर्वसमावेशी सरकार बना लेते तो संयुक्त राष्ट्र भी उनको मान लेता और अन्य राष्ट्र भी उनको मान्यता दे देते।

इस बार तो उनके संरक्षक पाकिस्तान ने भी उनको अभी तक औपचारिक मान्यता नहीं दी है। किसी भी देश ने तालिबान के राजदूत को स्वीकार नहीं किया है। वे स्वीकार कैसे करते? खुद तालिबान किसी भी देश में अपना राजदूत नहीं भेज पाए हैं। संयुक्त राष्ट्र के 76 वें अधिवेशन में भाग लेने के लिए उन्होंने अपने प्रवक्ता सुहैल शाहीन की राजदूत के रूप में घोषणा की है। जब काबुल की सरकार अभी तक अपने आपको अंतरिम कह रही है और उसकी वैधता पर सभी राष्ट्र संतुष्ट नहीं हैं तो उसके भेजे हुए प्रतिनिधि को राजदूत मानने के लिए कौन तैयार होगा? सिर्फ पाकिस्तान और कतर कह रहे हैं कि शाहीन को संयुक्त राष्ट्र में बोलने दिया जाए। इमरान खान ने कहा है कि यदि तालिबान सर्वसमावेशी सरकार नहीं बनाएंगे तो इस बात की संभावना है कि अफगानिस्तान में गृह युद्ध हो जाएगा।

Objections to the Taliban in the United Nations

अराजकता, आतंकवाद और हिंसा का माहौल मजबूत होगा। इसमें शक नहीं कि तालिबान पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र पहले उन्हें मान्यता दे तो वे दुनिया की सलाह जरूर मानेंगे। संयुक्त राष्ट्र के सामने कानूनी दुविधा यह भी है कि वर्तमान तालिबान मंत्रिमंडल के 14 मंत्नी ऐसे हैं, जिन्हें उसने अपनी आतंकवादियों की काली सूची में डाल रखा है। संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति ने कुछ प्रमुख तालिबान नेताओं को विदेश-यात्ना की जो सुविधा दी है, वह सिर्फ अगले 90 दिन की है।

यदि इस बीच तालिबान का बर्ताव संतोषजनक रहा तो शायद यह प्रतिबंध उन पर से हट जाए। फिलहाल रूस, चीन और पाकिस्तान के विशेष राजदूत काबुल जाकर तालिबान तथा अन्य अफगान नेताओं से मिले हैं। यह उनके द्वारा तालिबान को उनकी मान्यता की शुरूआत है। वे हामिद करजई और डॉ. अब्दुल्ला से भी मिले हैं यानी वे काबुल में मिली-जुली सरकार बनवाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत क्या कर रहा है? राष्ट्रहित की रक्षा करना क्या हमारे नेताओं का प्रथम कर्तव्य नहीं है?

Must Read:-   बिना परमिशन नहीं कटेंगे आपके खाते से पैसे, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rajasthan: तकनीकी खराबी के कारण भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, जैसलमेर में हुई आपातकाल लैंडिंग-Indianews
कुत्ते से तुलना किए जाने पर Aayush Sharma के छलके आसुं, डेब्यू के बाद का किस्सा किया शेयर – Indianews
IPL 2024: SRH vs RCB के बीच खेला जाएगा मुकाबला, यहां देखें Pitch और Weather Report
History of Mangalsutra in India: भारतीय राजनीति में मंगलसूत्र पर घमासान, जानिए क्या है सुहाग के इस निशानी का इतिहास- indianews
Arvind Kejriwal: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले सुनीता केजरीवाल करेंगी रोड शो,आप ने दी जानकारी-Indianews
Telangana: तेलंगाना में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 6 बच्चों की गई जान-Indianews
Lok Sabha Election: अखिलेश यादव आज कन्नौज से दाखिल करेंगे नामांकन, बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने कसा तंज
ADVERTISEMENT