होम / 10 Ways To Bring Back A Smile On Your Face चेहरे की मुस्कान लौटाने के लिए इन 10 तरीकों को आज़माएं

10 Ways To Bring Back A Smile On Your Face चेहरे की मुस्कान लौटाने के लिए इन 10 तरीकों को आज़माएं

Mukta • LAST UPDATED : November 11, 2021, 12:19 pm IST

10 Ways To Bring Back A Smile On Your Face  जिंदगी में चाहे हालात कैसे भी हों लेकिन हमें हमेशा खुश रहने की सीख दी जाती है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है जब किसी बात को लेकर मन उदास हो जाता है। ऐसा होने पर कोई भी चीज अच्छी नहीं लगती है।

उस वक्त हम खुद को दुनिया का सबसे कमजोर शख्स समझने लगते हैं। हमारे आसपास भी कई बार इस तरह के हालातों से जूझते लोग मिल जाते हैं। हमेशा खुश रहने वाले लोगों की उदासी हमें बहुत खलती है। यह तब और बढ़ जाती है जब वह शख्स कोई अपना हो। अगर आपका भी कोई साथी उदास है और उसके चेहरे की हंसी गायब हो गई है तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप उस शख्स की खोई हुई मुस्कान को दोबारा लौटा सकते हैं।

20 मिनट करें वॉक (10 Ways To Bring Back A Smile On Your Face)

जब कोई अपना उदास हो तो उसे अकेला न छोड़ें और उसके साथ कम से कम 20 मिनट की वॉक पर निकल जाएं। खुली हवा, प्रकृति के सौंदर्य और विटामिन डी मिलने से उदास व्यक्ति का सेरोटोनिन लेवल बढ़ जाता है इससे उसे उदासी से उबरने में मदद मिलेगी।

स्ट्रेचिंग (10 Ways To Bring Back A Smile On Your Face)

मूड को बदलने में योगा क्लास या फिर हल्की फूल्की स्ट्रेचिंग भी काफी कारगर साबित होती है। इससे मांसपेशियों की टाइटनेंस कम होती है और इससे तनाव दूर होता है। इसके साथ ही शरीर का रक्त संचार बढ़ने से मन को अच्छा महसूस होता है।

म्यूजिक का लें साथ (10 Ways To Bring Back A Smile On Your Face)

उदास व्यक्ति को खुश करने का सबसे अच्छा तरीका म्यूजिक होता है। साथ में डांस करने से न सिर्फ शरीर की एक्सरसाइज होती है बल्कि इससे तनाव खत्म होकर चेहरे की खुशी लौट आती है। इसके अलावा हंसी मजाक वाले वीडियो भी मूड बदलने के काम आ सकते हैं।

नंगे पैर घांस पर चले (10 Ways To Bring Back A Smile On Your Face)

नंगे पैर घास पर चलना बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर मन उदास है तो बिना चप्पल/जूतों के घास पर चलें। इससे हमारा शरीर प्रकृति के एकदम करीब हो जाता है। इससे एन्जाइटी में कमी आती है और अच्छी नींद भी आती है।

क्रॉसवर्ड पज़ल्स का दें चैलेंज (10 Ways To Bring Back A Smile On Your Face )

उदास व्यक्ति के विचारों को दूसरी ओर डाइवर्ट करने के लिए उन्हें किसी पहेली या फिर क्रॉसवर्ड पजल्स को सॉल्व करने की चुनौती दें। जब हमारा दिमाग किसी समस्या को सॉल्व करने में लग जाता है तो क्रिटिकल थिंकिंग की वजह से उदासी का भाव दूर हो जाता है।

घर साफ करने में करें मदद (10 Ways To Bring Back A Smile On Your Face )

उदास शख्स के चेहरे पर दोबारा पुरानी हंसी लौटाने के लिए उनके साथ घर साफ करवाने में मदद करें। ऐसा करने पर ध्यान दूसरी जगह लग जाता है और मन की उदासी दूर होने लगती है।

15 मिनट तक ध्यान करें (10 Ways To Bring Back A Smile On Your Face)

मन के भय, उदासी, तनाव को दूर करने के लिए 15 मिनट का ध्यान काफी अच्छा होता है। अपने किसी साथी को उदास देखें तो उसके साथ 15 मिनट का ध्यान करें। इससे मन के विचारों की दिशा बदल जाती है और दुख का भाव खत्म होता है।

शॉपिंग पर जाएं (10 Ways To Bring Back A Smile On Your Face)

मन की उदासी दूर करने का सबसे कॉमन तरीका शॉपिंग करना होता है। भले ही कुछ भी खरीदने की आवश्यकता नहीं है फिर भी शॉपिंग पर जाने से माहौल में बदलाव होता है और दूसरे लोगों से संवाद की वजह से मन की स्थिति में परिवर्तन आता है।

पुराने दोस्तों से करें बातें (10 Ways To Bring Back A Smile On Your Face)

कई बार हम किसी से लंबे वक्त से बात करना चाहते हैं लेकिन व्यस्तता की वजह से ऐसा नहीं कर पाते हैं। अगर मन उदास हो रहा है तो ऐसी स्थिति में ऐसे शख्स से जरूर बात करना चाहिए। इससे हमें काफी खुशी मिलती है।

पसंदीदा जगह पर ले जाएं (10 Ways To Bring Back A Smile On Your Face)

जब कोई अपना उदास होता है तो उसके चेहरे की हंसी लौटाने के लिए हम कई प्रयास करते हैं। अगर कभी ऐसा हो तो उदास व्यक्ति को उसकी पसंदीदा जगह पर लेकर जाएं। वो जगह कोई पार्क, प्लाजा, सनसेट पाइंट कुछ भी हो सकती है। वहां जाकर उदास मन में नई खुशी का संचार हो सकता है।

 (10 Ways To Bring Back A Smile On Your Face)

Also Read : Health Tips डाइट में बदलाव से कैंसर का जोखिम होगा कम

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Salman-Lawrence Bishnoi: सलमान खान के पते पर ‘लॉरेंस बिश्नोई’ को लेने के लिए यूपी के शख्स ने भेजी कैब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
China Military Reorganisation: ‘लड़ो और जीतो’ युद्ध, चीन के सबसे बड़े सैन्य पुनर्गठन का शी जिनपिंग ने दिया आदेश
China Flooding: चीन के लिए आई बहुत बुरी खबर, शोधकर्ताओं ने कहा डूब रहे हैं लगभग आधे प्रमुख शहर
Bird Flu Virus: H5N1 बर्ड फ्लू स्ट्रेन का दूध में चला पता, WHO की रिपोर्ट में खुलासा
अचानक डरावनी फिल्म में बदल गई शख्स की जिंदगी! सता रहा जान जाने की खतरा
LSG vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध LSG ने हासिल की आसान जीत, राहुल-डिकॉक ने खेली धमाकेदार पारी
घर बैठे शाइनी और स्ट्रेट हेयर के लिए इन मास्क को करें अप्लाई, रूखे-बेजान बाल होंगे हेल्दी -Indianews