India News (इंडिया न्यूज), Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में सफलता के रहस्य छुपे हुए हैं। आज भी लोग आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करते हैं। जो व्यक्ति अपनी मां का सम्मान करता है, वह जीवन में कभी असफल नहीं हो सकता। आचार्य चाणक्य के अनुसार जन्म देने वाली मां के अलावा चार और महिलाएं होती हैं जो मां के समान होती हैं। चाणक्य नीति में कई तरह के लोगों का भी जिक्र किया गया है, जिन्हें अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है और उनके बारे में विस्तार से बताया गया है।

आज इस लेख में हम आपको चाणक्य नीति में बताई गई उन महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें यह दुनिया मां के रूप में देखती है। तो आइए जानते हैं इन महिलाओं के बारे में जिन्हें दुनिया अपनी मां के रूप में देखती है। इन महिलाओं का भी हमेशा सम्मान करना चाहिए। आइए जानते हैं किन महिलाओं को मां का दर्जा दिया जाता है।

राजा या शासक की पत्नी माँ के समान होती है

राजा या राज्य के शासक की पत्नी भी माँ के समान होती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति को राजा या राज्य के शासक की पत्नी का माँ के समान सम्मान करना चाहिए।

गुरु की पत्नी माँ के समान होती है

गुरु की पत्नी माँ के समान होती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति को गुरु की पत्नी का माँ के समान सम्मान करना चाहिए।

मित्र या बड़े भाई की पत्नी माँ के समान होती है

मित्र या बड़े भाई की पत्नी को माँ का दर्जा दिया जाता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति को मित्र या बड़े भाई की पत्नी का माँ के समान सम्मान करना चाहिए।

इंसान के शरीर के ये 3 अंग नहीं होते उनके लिए किसी ‘लाइफ गार्ड’ से कम, कटते ही हो जाती है मौत?

पत्नी की माँ माँ के समान होती है

पत्नी की माँ भी माँ के समान होती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पत्नी की माँ का माँ के समान सम्मान करना चाहिए।

आती हुई इस ठंडी के मौसम में रात में मुंह में दबाकर रख लीजिए लौंग, फिर देखें रातभर में इसका गजब फायदा, बस पहले जानें सेवन का सही तरीका?