India News (इंडिया न्यूज़), Acne From Mango, दिल्ली: गर्मियों का सीजन यानि भरपूर आम अब जिस चीज के लिए पूरा साल इंतजार करना पङें। उसके आने पर खुशी तो होगी ही। लोगों को गर्मियों में भले ही कुछ भी ना पसंद आए लेकिन आम खाना तो सबके मन को भाता है। आपने कई बार देखा होगा कि कुछ लोग आम पसंद होने के बाद भी उसे खाने से कतराते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है कि आम खाने की वजह से उनके चेहरे पर पिंपल और मुंहासे हो जाएंगे।
बहुत से लोग मानते हैं कि आम खाने से दाने निकल आते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि क्या सच में ऐसा होता है? अगर आपके मन में भी यह सवाल आता है। और आप भी इस बात पर यकीन करते हैं कि आम खाने से मुंहासे निकल आते हैं। तो शायद आप पूरा सच नहीं जानते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस बारे में ही जानकारी देते हैं।
आम स्वादिष्ट होने के साथ साथ बेहद फायदेमंद फल भी है। यह सिर्फ आपकी बॉडी ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आम में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा और विटामिन ए भी पाया जाता है। जिससे इसका सेवन करने पर कॉलेजन उत्पादन को बढावा मिलता है। आप यकीन नहीं करेंगे पर आम सन डैमेज से बचाने में भी मदद करता है। ऐसे में सवाल ये खङा होता है कि जब आम खाने के इतने फायदे हैं फिर ये पिंपल्स या मुहासों का कारण कैसे बन सकता है।
इस बात को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग इंसुलिन प्रतिरोधी होते हैं। उन्हें आम खाने से मुंहासे और पिंपल्स से जुङी समस्या हो सकती है। क्योंकि आम का ग्लाइसैमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। ऐसे में सिर्फ आम ही नहीं कोई भी ज्यादा ग्लाइसैमिक इंडेक्स वाला फूड खाने से बॉडी में इंसुलिन को स्पाइक कर सकता है। जिससे आपको कील मुहासों की समस्या हो सकती है। वहीं कई बार केमिकल वाले आम खाने से भी मुंहासे की समस्या हो जाती है। जैसे कई बार कैल्शियम कार्बाइड मिलाकर आम को वक्त से पहले पका दिया जाता है और फिर ऐसे आम को खाने से मुंहासे की समस्या होती है।
इसके अलावा जब लोग बाजार से आम खरीद कर लाते हैं तो उसे तुरंत ही खाने लगते हैं। इससे भी आपको दाने और खुजली की समस्या हो सकती है। दरअसल जब आम ज्यादा गर्म हो तो उसे नहीं खाना चाहिए। ऐसे में आप आम को बाजार से लाने के बाद करीब 1 से 2 घंटे पानी में भिगोकर रखें और उसके बाद ही खाएं। इससे आम में मौजूद फाईटिक एसिड का असर खत्म हो जाता है।
वैसे तो हम जानते हैं कि आम खाते वक्त Control करना मुश्किल होता है। लेकिन आपको एक सीमित मात्रा में ही आम खाना चाहिए। जब आप जरूरत से ज्यादा आम खा लेते हैं तो इससे चेहरे पर सीबम बनने लगता है। जिसकी वजह से चेहरे के पोर्स पर असर पड़ता है और इससे मुहांसे निकलते हैं।
अगर आम खाने से आपको एक्ने की समस्या हो रही है तो आप एक दिन में एक से ज्यादा आम ना खाएं। साथ ही आम को खाने से 2 घंटे पहले बिगोकर रखें। इसके अलावा आम खाते टेइम इस बात का ध्यान रखें कि उसका छिलका आपके फेस पर ना लगे। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आम खाने से आपको एक्ने की परेशानी नहीं होगी।
ये भी पढ़े: कॉफी में एक चीज मिलाकर लगाने से होठों का कालापन होता है दूर, जानें क्या है नुस्खा
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.