होम / Extra Marital Affair: शादी के बाद इन वजहों से मर्द करते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

Extra Marital Affair: शादी के बाद इन वजहों से मर्द करते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : June 8, 2023, 12:57 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Extra Marital Affair: समाज में शादी को एक अनिवार्य कार्य के तौर पर देखा जाता है। बड़े बुजुर्ग और समाज में अन्य लोगों की माने तो शादी जीवन का एक हिस्सा है जिसे जिवन के एक पड़ाव पर करना ही पड़ता है। ऐसे में आपने ऐसे बहुत सारे केस देखे होंगे जब किसी लड़का या लड़की को समाज या घर वालों के दबाव में आकर शादी करनी पड़ जाती है। ऐसे में लड़के और लड़की को एक दूसरे को अच्छे से नहीं जान पाते हैं और शादी के बाद एक दूसरे से दूरीयां बढ़ने की संभावना ज्यादा हो जाती है।

ऐसा में शादी के बाद लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री का मामला आज के जिवन में तेजी से बढ़ रहा है। वैसे तो इसके लिए पति या पत्नी दोनों में से कोई भी जिम्मेदार हो सकता है। लेकिन ज्यादातर ऐसे धोखे आदमियों से ही मिलते हैं। जर्नल सोशल सर्वे के अनुसार पुरुष औरतों की अपेक्षा ज्यादा धोखेबाज होते हैं।अपनी शादी में नाखुश होने पर वह कई बार एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी कर लेते हैं। आज हम आपको उन कारणों के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से कोई पुरूष शादी के बावजूद दूसरी औरतों के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं।

इन वजहों से होता है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

  • केवल अरेंज मैरिज ही नहीं कभी-कभी कुछ लोगों को लव मैरिज भी प्रेशर में करना पड़ता है। ऐसे में आदमी जब मानसिक रूप से शादी की जिम्मेदारियों को उठाने के लिए तैयार न हो, तो वक्त के साथ उसके सिखने की संभावना कम और इससे उबकर दूर भागने के चांस ज्यादा होते हैं। कई बार ऐसी शादियां एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स पर खत्म होती है।
  • शादी के बाद अक्सर पुरुष बीवी और परिवार के मतभेद के बीच पीसते रहते हैं। कई बार उनके लिए साइड चुनने की स्थिति आती रहती है। यह कंडीशन अपने पसंद की लड़की से शादी करने वाले पुरुषों के साथ और भी भयावह होता है।
  • क्योंकि परिवार से उसे हर समय अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के ताने मिलते रहते हैं। और पत्नी बनी प्रेमिका से घर छोड़ने का प्रेशर। ऐसे में आदमी इन सब सिरदर्द से दूर भागने के लिए कई बार पराई औरत के साथ रिश्ते में आ जाता है।
  • शादी से पहले कई साल साथ रहने के पर अक्सर रिश्ते बाद में बोरियत से भर जाते हैं। पति-पत्नी को एक-दूसरे को जानने के लिए कोई कोशिश करने की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में कई मर्द रोमांच महसूस करने के लिए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करते हैं। ताकि जो चीज वह अपने पार्टनर के साथ अनुभव नहीं कर पा रहे हैं, वो चीज वह दूसरी औरत के साथ कर सके।
  • हर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड शादी से पहले एक-दूसरे की इच्छाओं को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। साथ में कई ऐसी चीजों को ट्राई करते हैं, जो उन्हें आकाश में आजाद उड़ते पक्षियों सा महसूस करता है। कुछ देर के लिए साथ रहने पर सारी जिम्मेदारी बस एक-दूसरे को खुश करना ही लगता है।
  • ऐसे में जब दोनों शादी करके साथ रहने लगते हैं, तो कई बार इसके साथ आने वाले बदलाव को वह सही तरह से हैंडल नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण आपसी संबंध बिगड़ने लगते हैं। रिश्ते से प्यार रोमांस धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। हर बात एक मतभेद पर खत्म होती है। जिससे तंग आकर पुरुष अक्सर पराई स्त्री में अपना सुकून तलाशने निकल पड़ते हैं।

ये भी पढ़ें – Happy Birthday Shilpa Shetty: शिल्पा की केस विवाद से लेकर सर्जरी ने भी बनाई थी खबरें, विवादों से हुई फेमस 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT