होम / Fruit Hair Mask: बालों को मजबूत बनाने के लिए फलों से बने मास्क का करें इस्तेमाल

Fruit Hair Mask: बालों को मजबूत बनाने के लिए फलों से बने मास्क का करें इस्तेमाल

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : July 12, 2023, 11:20 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Fruit Hair Mask, मुंबई: आजकल बालों की समस्या आम हो गई है। अक्सर लोग डैंड्रफ, दो मुंहे बाल, ड्राइनेस आदि समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में आपको स्किन की तरह बालों का भी विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। बता दें कि बालों को मजबूत बनाने के लिए फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि बालों से जुड़ी समस्याओं का भी कारगर इलाज है। ये बालों को पोषण देने में मदद करेंगे। तो यहां जानिए फलों से हेयर मास्क कैसे बनाएं।

1. अमरूद और हनी का मास्क

अमरूद एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो बालों के लिए फायदेमंद होता है। आप इसका इस्तेमाल कर हेयर मास्क बना सकते हैं। इससे हेयर मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए, एक पका अमरूद और शहद।

सबसे पहले अमरूद को काट लें और इसे मिक्सी में पीस लें। इस पेस्ट में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं, करीब 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

2. पपीता और करी पत्ता

पपीता हाइड्रेटिंग और पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। करी पत्ता स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने के लिए प्राकृतिक रूप से मदद करता है।

इस मास्क को बनाने के लिए ताजी करी पत्तियां लें और इसे ब्लेंड कर लें। अब इसमें आधा पका पपीता मैश कर के डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसमें एक बड़ा चम्मच ताजा दही डालकर मिलाएं। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद शैंपू से धो लें।

3. तरबूज और जैतून का तेल

गर्मियों में तरबूज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप इसका इस्तेमाल कर हेयर मास्क बना सकते हैं। तरबूज में विटामिन-सी और पोटैशियम पर्याप्ता मात्रा में पाए जाते हैं।

इससे हेयर मास्क बनाने के लिए तरबूज के रस में जैतून का तेल मिक्स करें और इसे अपने बालों पर 30 मिनट तक लगाएं, इसके बाद धो लें।

4. स्ट्रॉबेरी और मेयोनेज

स्ट्रॉबेरी और मेयोनेज का मास्क बालों को मजबूत बनाते हैं।

इस मास्क को बनाने के लिए 5-6 स्ट्रॉबेरी को ब्लेंड करें, इसमें एक बड़ा चम्मच मेयोनेज मिलाएं। इस मास्क को स्कैल्प पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद धो लें।

 

Read Also: मानसून सीजन में इन 2 फेस पैक की मदद से बरकरार रखें अपने चेहरे की रौनक (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.