India News (इंडिया न्यूज),Hairfall: बालों का झड़ना हर व्यक्ति की पहली समस्या होती है। बालों के झड़ने और सफेद होने की समस्या से हर कोई परेशान रहता है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए लोग कई तरह के शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। बालों पर लगाने के लिए आपको कई तरह के हेयर मास्क और सीरम मिल जाएंगे। हालांकि, कई बार इनसे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में आपको समझना होगा कि आखिर गलती क्यों और कहां हो रही है। द

दरअसल, बालों की सही देखभाल न करने की वजह से बाल झड़ने लगते हैं। अब बालों की सही देखभाल में तेल लगाना, बालों को शैंपू करना, बालों को सुखाना और कंघी करना समेत कई चीजें शामिल हैं। कुछ लोग बालों के लिए महंगे उत्पाद तो खरीद लेते हैं, लेकिन उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करना नहीं जानते। ऐसे में बालों के झड़ने की समस्या और बढ़ जाती है। आइए जानते हैं बाल धोते समय यानी शैंपू करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए।

अपने बालों को ज्यादा न रगड़ें

कुछ लोगों को लगता है कि बालों को रगड़ने और धोने से बाल साफ हो जाएंगे। यह सच नहीं है। बालों को रगड़कर धोने से बाल ज्यादा टूटते हैं। आपको अपने बालों में हल्के हाथों से शैम्पू लगाना है और बालों की लंबाई पर लगाते हुए रगड़ना है। ज्यादा रगड़ने से बाल रूखे हो जाते हैं।

शैम्पू लगाने का तरीका

बालों पर शैम्पू लगाने का तरीका भी सही होना चाहिए। अक्सर लोग शैम्पू करते समय गलतियां कर देते हैं। कुछ लोग शैम्पू को सीधे बालों पर लगा लेते हैं, जिससे बालों को नुकसान पहुंचता है। सही तरीका यह है कि पहले शैम्पू को अपने हाथ में या मग में डालें और फिर उसमें थोड़ा पानी मिलाएं। अब इसे बालों पर लगाएं।

कंडीशनर को जड़ों पर न लगाएं

लोग कंडीशनर का इस्तेमाल शैम्पू की तरह ही करते हैं। जिससे स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है। कंडीशनर लगाने का सही तरीका यह है कि पहले गीले बालों पर लंबाई की तरफ कंडीशनर लगाएं और सिर्फ बालों पर लगाएं। स्कैल्प पर कंडीशनर न लगाएं।

हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही शैम्पू करें

कुछ लोग बहुत जल्दी-जल्दी या हर दिन शैम्पू करते हैं। ऐसा करना बालों के लिए अच्छा नहीं है। आपको हफ्ते में सिर्फ 3 बार ही शैम्पू करना चाहिए। ज्यादा शैम्पू लगाने से बाल रूखे हो सकते हैं। केमिकल वाले उत्पाद स्कैल्प से तेल कम करने लगते हैं।

सही शैम्पू का इस्तेमाल करें

कई बार हम वो शैम्पू खरीद लेते हैं जो हमें पसंद होता है। कुछ लोग दूसरों की सलाह पर भी शैम्पू खरीद लेते हैं। ऐसा करना गलत है। आपको अपने बालों के हिसाब से शैम्पू चुनना चाहिए। अगर बाल ऑयली हैं तो उसी हिसाब से शैम्पू चुनें। अगर बाल ड्राई हैं तो उसी हिसाब से शैम्पू चुनें।

इस संसार में किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है यह पौधे, खून को कर देता है बूस्ट, लिवर को फिर एक बार कर देता है जिंदा!

बालों को गर्म पानी से न धोएं

गर्मी से बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए बालों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए। गर्म पानी बालों पर बुरा असर डालता है। इसलिए तेज गर्मी वाले औजारों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बालों को नॉर्मल पानी से धोना अच्छा रहता है।

इन कारणों से पेट में बनने लगती है गैस, बस कीजिये झटपट ये 1 उपाय मात्र 10 मिनट में मिल जाएगा आराम!

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।