India News (इंडिया न्यूज), Water in Air Cooler in Rain: बारिश का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में हम सभी को कई चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर का इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना कितना खतरनाक है। इससे आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार मानसून में कूलर में पानी डालकर उसे चलाना नुकसानदायक है। चलिए जानते हैं कैसे।
बरसात में सबसे ज्यादा लोग उमस से परेशान होते हैं। इससे बचने के लिए वो कूलर में पानी डालकर चलाते हैं लेकिन आप जानते नहीं है कि इससे और नुकसान बढ़ता है। तो अगर आप भी चिपचिपाहट से निजात पाना चाहते हैं तो कूलर में पानी का इस्तेमाल करना बंद दें।
- बरसात में उमस
- बारिश में कूलर फेल हो जाता है
- करें ये काम
बरसात में उमस
आपने महसूस किया होगा कि बरसात शुरु होते ही उमस परेशान करने लगता है। इससे हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इतना ही नहीं कपड़े धोने के बाद सूखते में वक्त लगता है। ये तो कुछ भी नहीं है इसके अलावा कई तरह की परेशानियां घर कर जाती हैं। ऐसे में अगर आप कूलर चलाने का सोचते हैं तो आपको उल्टा पड़ सकता है। ऐसा करने से नमी घटने की बजाय और ज्यादा होता है।
बारिश में कूलर फेल हो जाता है
बारिश में कूलर उमस को बढ़ाता है। ठंडक के बजाए गर्मी करता है। कूलर में पानी का इस्तेमाल करने से हवा में नमी की मात्रा बढ़ती है। हवा में नमी का मात्रा ज्यादा होने पर उमस पैदा होगी। बरसात के दिनों में हवा में अत्यधिक नमी होने के कारण वाटर कूलर अप्रभावी होते हैं। उच्च आर्द्रता स्तर के कारण वाष्पीकरण की दर कम हो जाती है, और कम वाष्पीकरण दर के परिणामस्वरूप शीतलन प्रभाव भी कम हो जाता है।
Breast Cancer पर अपनी लड़ाई पर Hina Khan ने सुनाई आपबीती, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात -IndiaNews