होम / इन हैक्स की मदद से बनाए नाखूनों की खूबसूरती

इन हैक्स की मदद से बनाए नाखूनों की खूबसूरती

Sunita • LAST UPDATED : September 12, 2021, 8:25 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली

आज के समय में महिलाएं अपनी बॉडी के हर हिस्से को पैम्पर करती हैं, फिर चाहे बात नाखूनों ही क्यों ना हो। अमूमन महिलाएं अपने नेल्स पर तरह-तरह के पेंट अप्लाई करके उससे अपने नाखूनों की खूबसूरती को एन्हॉन्स करती हैं। हालांकि, कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें नेल आर्ट करना नहीं आता या फिर वह चाहकर भी नेल पेंट को एक यूनिक लुक नहीं दे पातीं। ऐसे में आपको कुछ हैक्स की मदद लेनी चाहिए।

नेल पेंट को जल्दी सुखाने का हैक

नेल पेंट लगाते समय सबसे बुरा लगता है कि उसके सूखने के लिए आपको काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है और अगर इस बीच कुछ काम किया जाए तो नेल पेंट का लुक बिगड़ जाता है। इसलिए, नेल पेंट को जल्दी सुखाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप नेल पेंट लगाने के बाद अपने नेल्स को ठंडे पानी में डुबोएं और कुछ सेकंड के लिए इंतजार करें। बस आपके नेल्स सेट हो गए हैं।

टेप का हैक

जिन महिलाओं को नेल आर्ट करना नहीं आता है, लेकिन फिर भी आप अपने नेल्स को एक यूनिक लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप टेप की मदद लें। इसके लिए आप टेप को अपने नेल्स पर डिफरेंट शेप में लगाएं। इसके बाद आप नेल पेंट अप्लाई करें। इसके बाद, नेल पेंट को सूखने दें और टेप हटा दें। आपको एक डिफरेंट नेल आर्ट डिजाइन मिलेगा।

आईशैडो हैक

अगर आपके पास जो नेल पेंट हैं, आप उन्हें लगाकर बोर हो गई हैं और अब अपने नेल्स पर एक डिफरेंट नेलपेंट लगाना चाहती हैं तो यह आईशैडो हैक आपके काम आएगा। इसके लिए, आप पहले एक चम्मच या ढक्कन में आईशैडो पाउडर लें और उसमें क्लीयर नेल पॉलिश लगाएं। अब इन्हें इयरबड की मदद से मिक्स करें। इससे आपको एक न्यू नेलपेंट कलर मिलेगा। अंत में आप इन्हें अपने नेल्स पर अप्लाई करें।

फैन ब्रश हैक

अगर आप अपने नेल्स को बेहद कलरफुल बनाना चाहती हैं तो यह फैन ब्रश हैक आपके काम आएगा। इसके लिए आप नेल्स पर कोई भी हल्का लाइट बेस शेड लगाएं। इसके बाद आप एक पुराना फैन ब्रश लें और उस पर अलग-अलग कलर के नेल पेंट की बूंदे डालें। इसे आप अपने नेल्स पर अप्लाई करें ताकि नेल्स पर आपको एक स्टाइप लुक मिल सके।

 

लेटेस्ट खबरें

सगाई की अगूंठी फ्लॉन्ट करते दिखे Aditi Rao Hydari और Siddharth, अपने रिश्ते को किया कंफर्म
Viral Holi Girls: कौन हैं प्रीति और विनीता? वायरल होली वीडियो की लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, चालान भी कटा
Arvind Kejriwal: सीएम का आरोप चार्जशीट में अरिवंद केजरीवाल नहीं बल्कि सी. अरविंद का नाम, जानें कौन है ये शख्स
Amar Singh Chamkila के ट्रेलर लॉन्च पर रो पड़े Diljit Dosanjh, इम्तियाज अली ने तारीफ में कही ये बात
अक्षय कुमार के साथ सगाई टूटने का सदमा नहीं सह पाई थी Raveena Tandon! खुदकुशी की खबरों पर किया रिएक्ट
Anushka Sharma ने Akaay को जन्म देने के बाद पहली फोटो की शेयर, पोस्ट में लिखी ये बात
Lok Sabha Election 2024: पूर्णियां सीट पर अड़े पप्पू यादव, कहा-आत्महत्या करना मंजूर लेकिन पूर्णिया छोड़ना नहीं
ADVERTISEMENT