India News (इंडिया न्यूज), Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी, जिन्हें आज देश के सबसे प्रभावशाली और धनी व्यक्तियों में से एक माना जाता है, का जीवन सफर बेहद दिलचस्प है, खासकर जब हम उनके जन्म से जुड़ी बातों पर नजर डालते हैं। आज मुकेश अम्बानी जीवन की उस ऊंचाइयों पर हैं जहाँ उनके हाथ में हर वो चीज़ हैं हर वो ख़ुशी हैं जिसका सपना शायद दुनिया में हर एक दूसरा व्यक्ति पाने की चाह रखता होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब दुनिया के सबसे बड़े और धनी व्यक्ति का जन्म हुआ तब वह कहां रहा करते थे या किस देश में उनका जन्म हुआ?

अब आप कहेंगे कि भला ये भी कोई पूछने की बात हैं? ये तो जाहिर सी बात हैं उनका पूरा परिवार गुजरात से हैं तो लाज़मी हैं कि उनका जन्म भी वही से हुआ होगा लेकिन नहीं आप गलत हैं! जी हाँ…..! आप यहां थोड़े से गलत हैं इस बात को तो सब जानते हैं की मुकेश अम्बानी का पूरा परिवार भारत के गुजरात से हैं लेकिन बेहद ही कम लोग जानते हैं कि उनका जन्म एक मुस्लिम देश में हुआ था।

एक कलावे की ताकत के आगे फीका पड़ गया ‘Nita Ambani’ का करोड़ों का हार, जानिए ऐसा क्या हैं इसमें खास?

मुस्लिम देश में हुआ था भारत के सबसे बड़े व्यक्ति का जन्म

मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन के एडन शहर में हुआ था। यमन उस समय एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था, और मुकेश अंबानी के पिता, धीरूभाई अंबानी, ने अपने करियर की शुरुआत वहीं से की थी। धीरूभाई अंबानी ने यमन में एक छोटे व्यापारी के रूप में काम किया, लेकिन उनकी दूरदर्शिता और मेहनत ने उन्हें भारत लौटकर रिलायंस इंडस्ट्रीज की नींव रखने की प्रेरणा दी।

हमेशा लाल वस्त्र में ही क्यों पूजा करती हैं ‘Nita Ambani’? इसके पीछे छिपी हैं बड़ी वजह!

एक इस्लामिक देश में पैदा हुआ थे मुकेश अम्बानी

यमन, जहां मुकेश अंबानी का जन्म हुआ, एक इस्लामिक देश है, जिसकी जनसंख्या का लगभग 99% हिस्सा मुस्लिम है। इस देश में जन्म लेने के बावजूद, मुकेश अंबानी का बचपन और शिक्षा भारत में ही हुई। उनके परिवार ने जल्द ही भारत लौटने का फैसला किया, जहां धीरूभाई अंबानी ने अपने उद्यमशीलता के सपनों को साकार किया।

न सोना-चांदी, न दिखे हीरे जेवरात, शादी के बाद सादे गुलाबी सूट में ससुराल पहुंचीं अंबानी की छोटी बहूरानी Radhika Merchant

मुकेश अंबानी की इस अनोखी पृष्ठभूमि से यह पता चलता है कि एक महान उद्योगपति का जीवन किसी भी स्थान पर शुरू हो सकता है, लेकिन उनके कार्य और मेहनत उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाते हैं। आज मुकेश अंबानी न केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज का नेतृत्व कर रहे हैं, बल्कि वे वैश्विक व्यापार के मानचित्र पर भारत का नाम गर्व से रोशन कर रहे हैं।