होम / Perfect Destination to Celebrate Dussehra: दिल्ली के आसपास इन 3 जगहों पर सेलिबे्रट कर सकते हैं दशहरा

Perfect Destination to Celebrate Dussehra: दिल्ली के आसपास इन 3 जगहों पर सेलिबे्रट कर सकते हैं दशहरा

India News Editor • LAST UPDATED : October 9, 2021, 1:45 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Perfect Destination to Celebrate Dussehra: देश में नवरात्रि का पर्व बड़े उत्साह, उमंग और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। नवरात्रि के अगले दिन यानी 10वें दिन बुराई पर अच्छाई का प्रतीक पर्व दशहरा मनाया जाता है। इस मौके पर रावण के पुतले के साथ मेघनाद और कुम्भकरण का दहन किया जाता है।

लोग दशहरा के दिन हॉलिडे सेलिब्रेट (Perfect Destination to Celebrate Dussehra) करने अपने आसपास की खूबसूरत जगहों पर घूमने जाते हैं। अगर आप भी दशहरा सेलिब्रेट (Perfect Destination to Celebrate Dussehra) करने के लिए दिल्ली के आसपास जगहों पर जाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ परफेक्ट डेस्टिनेशन, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

Perfect Destination to Celebrate Dussehra 

कसोल
हिमाचल प्रदेश में बसी यह खूबसूरत जगह पर्यटकों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। खासकर कि दिल्ली या इसके आसपास की जगहों में कसोल की गिनती हमेशा शीर्ष में होती है। कसोल पार्वती नदी के किनारे स्थित है। आप कसोल में न केवल धार्मिक यात्रा कर सकते हैं, बल्कि स्थानीय व्यंजनों का आनंद भी उठा सकते हैं।

मांडवा
राजस्थान में स्थित मांडवा बेहद ही खूबसूरत जगह दिल्ली से महज 230 किलोमीटर पर स्थित है। अगर आप एक दिन के टूर पर जाना चाहते हैं, तो आप मांडवा की सैर पर जा सकते हैं। मांडवा खूबसूरत किलों, हवेलियां और भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है। साथ में आप जोधपुर और उदयपुर की भी सैर कर सकते हैं।

अलवर
आप दशहरा वीकेंड पर अलवर की यात्रा पर जा सकते हैं। दिल्ली से अलवर की दूरी 167 किलोमीटर है। दिल्ली और उसके आसपास के पर्यटकों के लिए अलवर स्थित नीमराना पैलेस हॉलिडे स्पॉट के लिए काफी पॉपुलर है। इस शहर में बाला किला भी है, जिसे अलवर किला भी कहा जाता है। राजा बख्तावर सिंह ने अलवर की सिटी पैलेस उर्फ विनय विलास महल का निर्माण करवाया था। इसके अलावा, अलवर की अरावली पहाड़ियों में सरिस्का टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान है, जो शहर से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। साथ ही भानगढ़ का किला भी आप जा सकते हैं, जिसे हॉंटेड प्लेस भी कहा जाता है।

 

Read More : जांच और सजा की कछुआ चाल से बढ़ते आर्थिक अपराध

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Delhi Mayoral Polls: 26 अप्रैल को होने वाला दिल्ली मेयर चुनाव स्थगित, जानें वजह- Indianews
सत्ता में आने के लिए बड़ा रोल निभाएगा दूसरा चरण, समझिए हर सीट का सियासी समीकरण
Italy PM Meloni PM Modi Conversation: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से की फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा-Indianews
High Commission of India: NIA को मिली बड़ी सफलता, लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार-Indianews
जम्मू-कश्मीर के नौपोरा इलाके में एनकाउंटर, दो दिनों से जारी है आतंकरोधी अभियान
China building road In PoK: सैटेलाइट इमेज ने खोली चीन की पोल, सियाचिन ग्लेशियर के पास कर रहा यह काम-Indianews
Hair Oil: बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं ये तेल, इनके इस्तेमाल से फ्रीजी और रफ हेयर में आएगी जान -Indianews
ADVERTISEMENT