India News (इंडिया न्यूज़), Chilli Garlic Omelette Recipe, मुंबई: नाश्ते में कुछ जल्दी बनने वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो चिली गार्लिक ऑमलेट एक बढ़िया विकल्प है। आप इसे कुछ ही मिनटों में आसानी से बना सकते हैं। बस इस सिंपल सी रेसिपी को फॉलो करें।
इस विधि से करें तैयार
- सबसे पहले एक गिलास में दो अंडे तोड़कर इसे ठीक से फेंट लें।
- अब इसमें लहसुन, नमक, चिली फ्लेक्स और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- इसके बाद सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करें।
- अब एक पैन में बटर डालकर इसे गर्म करें और इसमें अंडे का घोल डालें।
- इसके बाद ऑमलेट को दोनों तरफ से पलट कर पकाएं।
- बस तैयार है टेस्टी चिली गार्लिक ऑमलेट।