India News (इंडिया न्यूज),Glowing Face Home Remedies: चेहरा हमारे शरीर का वह हिस्सा है, जिसे चमकाने के लिए सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी खास ध्यान देते हैं। वे न केवल तरह-तरह के फेस पैक और क्रीम का इस्तेमाल करती हैं, बल्कि महंगे पार्लर ट्रीटमेंट भी लेती हैं, लेकिन कई बार जिसके लिए वे इतनी मेहनत करती हैं उसका परिणाम नजर नहीं आता। अगर आप भी अपने चेहरे को चमकाने के लिए तमाम नुस्खे आजमाकर थक चुके हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसा टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप बहुत ही कम समय में दमकती और जवां त्वचा पा सकते हैं। आइये इसके बारे में जानें…
चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए किचन में मौजूद कुछ चीजें ही काफी हैं, जिसके बारे में डॉ. निरंजन समानी ने अपने सोशल मीडिया पर बताया है। वह त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी कई जरूरी बातें लोगों से शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि अगर आप एलोवेरा जेल में विटामिन ई कैप्सूल जेल मिलाकर लगाएंगे तो आपको चेहरे पर इसका जादुई असर देखने को मिलेगा।
इसे ऐसे उपयोग करें
- इसके लिए ताजा एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालें। आप चाहें तो इसके लिए बाजार में उपलब्ध रेडीमेड एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- एक विटामिन ई कैप्सूल का जेल निकालकर इसमें मिला लें। आप किसी भी फार्मेसी से विटामिन ई कैप्सूल प्राप्त कर सकते हैं।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
- सूखने के बाद इसे धो लें. सोने से पहले इसका इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होगा। इसे रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह सामान्य पानी से धो लें।
- इस फॉर्मूले का इस्तेमाल रोजाना करें.
- एक हफ्ते के अंदर ही आपको अपने चेहरे पर चमक नजर आने लगेगी।
ध्यान देना
वैसे तो यह फॉर्मूला हर त्वचा पर असरदार है, फिर भी एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
यह भी पढ़ेंः-
- Delhi Air Pollution: बारिश के साथ दिल्ली- NCR की हवा हुई साफ, AQI 50 के आसपास
- Israel-Hamas War: गाजा युद्ध में आया नया मोड़, इतने हफ्तों के युद्धविराम के लिए सहमत हुआ इजरायल