होम / Take Care While Applying Lip Gloss लिप ग्लॉस लगाते समय किन चीजों का रखें ध्यान, मेकअप टिप्स

Take Care While Applying Lip Gloss लिप ग्लॉस लगाते समय किन चीजों का रखें ध्यान, मेकअप टिप्स

India News Editor • LAST UPDATED : November 25, 2021, 1:52 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Take Care While Applying Lip Gloss: पहले के समय में लड़किया होंठो को खूबसूरत दिखाने के लिए लिपस्टिक का प्रयोग करती थीे लेकिन अब इसका ट्रेंड थोड़ा चला गया है । कोई स्पेशल फंक्शन हो तब तो ठीक है, लेकिन रोज ऑफिस या कॉलेज में इसे लगाना थोड़ा ऑक्वर्ड लगता है । लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं की लड़किया अपने होंठो पर कुछ ना लगाऐ दरहसल आजकल लिप ग्लॉस बहुत ट्रेंड में है यह रोज के सिंपल मेकअप के हिसाब से परफेक्ट है।

लिप ग्लॉस होंठो को नेचुरल शाइन देने के साथ उन्हें मुलायम भी बनाता है। यदि आप इसे लिपस्टिक के साथ लगाते तो लिपस्टिक और भी खास दिखने लगती है। इसलिए लिप ग्लॉस अब लगभग हर लडकी के मेकअप किट में शामिल है।

पाउडर का इस्तेमाल करें (Take Care While Applying Lip Gloss)

लिप ग्लॉस को फैलने से बचाने के लिए पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पाउडर की मदद से लिप ग्लॉस लंबे समय तक टिका रहेगा। बता दें कि मेकअप लगाते वक्त पाउडर का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। आप चाहें तो लिप ग्लॉस के लिए भी इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप ग्लॉस लगाने से पहले पाउडर को होंठ के आसपास सीमित मात्रा में लगा लें और फिर लिप ग्लॉस लगाएं। यह सिंपल तरीका काजल या फिर आई लाइनर को फैलने से बचाने के लिए भी आजमाया जाता है।

फाउंडेशन का इस्तेमाल करे (Take Care While Applying Lip Gloss)

लिप ग्लॉस लगाने से पहले अपने होंठ पर फाउंडेशन लगा लें। यह लिप ग्लॉस को फैलने से रोकता है। इसके लिए जब आप फाउंडेशन चेहरे पर लगाएं तब उसी दौरान होंठ पर भी लगा लें। इसके बाद उंगलियों की मदद से इसे थोड़ा ब्लेंड करें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। चेहरे पर मेकअप करने के बाद लिप ग्लॉस लगाएं। इससे लिप ग्लॉस फैलने की समस्या नहीं होगी।

लिप लाइनर का इस्तेमाल करें (Take Care While Applying Lip Gloss)

अगर आपके होंठ पतले हैं और उसे मोटा दिखाना चाहती हैं तो लिपस्टिक की जगह लिप ग्लॉस का उपयोग करें। हालांकि, इसे लगाने से अपने होंठ को लिप लाइनर से हाइलाइट कर लें। इसके बाद लिप ग्लॉस लगाएं। लिप लाइनर लगाने के बाद डबल कोट में लिप ग्लॉस लगाएं। यह आपको होंठ को एक खूबसूरत और हॉट लुक देगा। वेडिंग फंक्शन या फिर किसी खास ओकेजन के लिए यह तरीका आजमा सकती हैं।

लिप ग्लॉस लगाने का तरीका(Take Care While Applying Lip Gloss)

अगर आप चाहती हैं कि लिप ग्लॉस लंबे समय तक लगा रहे, इसके लिए पहले लिपस्टिक लगाएं। इसके कुछ देर बाद ऊपर से लिप ग्लॉस लगा लें। ध्यान रखें कि लिप ग्लॉस कलर ना देता हो, ताकि लिपस्टिक ज्यादा डार्क ना करें। लिप ग्लॉस लगाने के बाद उसे थोड़ा सेट होने दें फिर एक टिश्यू पेपर लें और उसे होंठ से टच करें। एक या दो बार ऐसा करने के बाद हटा दें।

पाउडर का इस्तेमाल करें (Take Care While Applying Lip Gloss)

लिप ग्लॉस को फैलने से बचाने के लिए पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पाउडर की मदद से लिप ग्लॉस लंबे समय तक टिका रहेगा। बता दें कि मेकअप लगाते वक्त पाउडर का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। आप चाहें तो लिप ग्लॉस के लिए भी इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप ग्लॉस लगाने से पहले पाउडर को होंठ के आसपास सीमित मात्रा में लगा लें और फिर लिप ग्लॉस लगाएं।

होंठ फटे हो तो लिप बाम लगाए (Take Care While Applying Lip Gloss)

यदि आपके होंठ फट रहे हो तो लिप ग्लॉस के इस्तेमाल से पहले थोड़ा सा लिप बाम लगा ले

Read also:- Some Effective Ways To Grow Nails नेल्स की ग्रोथ के कुछ असरदार तरीके

Read more : What Is The Right Time To Drink Coconut Water नारियल पानी पीने का क्या है, सही समय

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

लेटेस्ट खबरें