India News (इंडिया न्यूज़), Sawan Mehndi, दिल्ली: मेहंदी को लेकर कहा जाता है कि मेहंदी लगाने से पति-पत्नी का प्यार और रिश्ता मजबूत होता है। वहीं, मेहंदी के बारे में लोगों का कहना है कि जिसके हाथ पर जितनी गहरी मेहंदी रचती है, उसको उतना ही प्यार करने वाला पति मिलता है। कई तीज-त्योहारों जैसे की करवा चौथ, तीज पर मेहंदी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं, मेहंदी फैशन के तौर पर भी लगाई जाती है। अगर सीधे शब्दों में कहें तो शादी ब्याह से लेकर तीज-त्योहार तक मेंहदी के बिना अधूरे हैं।
आप भी जानते हैं सावन का महीना शुरू हो चुका है और ऐसे में सबसे पहला ख्याल आता है ‘मेहंदी’। मेहंदी के बिना सावन अधूरा है। सावन में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है और इसलिए इस महीने महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। सावन में मेहंदी लगाना एक परंपरा है और मेहंदी का अपना एक महत्व है। लेकिन क्या आपको पता है कि सावन में मेहंदी का क्या महत्व है और इसे क्यों लगाया जाता है। आईए जानते हैं.
ऐसा माना जाता है कि सावन महीने में होने वाली तेज बारिश के कारण कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इसलिए इन बीमारियों से बचने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल किया जाता है। मेहंदी का इस्तेमाल शरीर की गर्मी को दूर करने के लिए भी किया जाता है। दरअसल हरा रंग कई रोगों की रोक-थाम में मदद करता है। साथ ही मेहंदी की खुशबू शरीर को ठंडक देने और स्ट्रेस कम करने का काम करती है।
मेहंदी की तासीर ठंडी होती है जिस वजह से इसे लगाने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसी वजह से कई लोग शरीर की गर्मी दूर करने के लिए मेहंदी को पैरों के तलवों में भी लगाते हैं। दोस्तों मेहंदी न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाती है बल्कि तनाव और सिरदर्द की परेशानी भी दूर करती है। इतना ही नहीं यह स्किन संबंधी बीमारी को दूर करने में भी कारगर है। मेहँदी आपके हाथों को सुन्दर बनाने के साथ ही आपको शरीर को कई सारे फायदे देने का काम भी करती है।
ये भी पढ़े: साउथ की फिल्मों में कैटरीना कैफ की हो रही है वापसी, करण जौहर की फिल्म से होगी टक्कर
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.