India News (इंडिया न्यूज़), DIY Chocolate Face Mask: आजकल जिस तरह की हमारी जीवनशैली है, उसके कारण कम उम्र में ही चेहरे पर बुढ़ापा दिखने लगता है। अगर आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने का कोई सस्ता तरीका खोज रहे हैं, तो चॉकलेट से दोस्ती कर लें।
त्वचा के लिए चॉकलेट के फायदे
चॉकलेट त्वचा को अंदर से नमी प्रदान करती है, जिससे उसकी चमक बढ़ती है। चॉकलेट में मौजूद कोको फ्लेवोनॉयड्स से भरपूर होता है, जो कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है। इससे बढ़ती उम्र के असर को रोका जा सकता है। वहीं, चॉकलेट में जिंक की मौजूदगी मुंहासों की समस्या को दूर करती है।
ट्राई करें ये 3 चॉकलेट फेस मास्क
1. चॉकलेट और फ्रूट फेस मास्क
- ब्लेंडर में केला और संतरा का एक-एक टुकड़ा डालें। साथ ही डार्क चॉकलेट भी
- सभी चीजों को पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- इस पैक से चेहरे पर कम से कम 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसके बाद इसे ऐसे ही चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- पैक हटाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
- इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें और चेहरे पर फर्क देखें।
2. चॉकलेट और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
- सबसे पहले एक से दो चॉकलेट के टुकड़े पिघला लें। अब इसमें मुल्तानी मिट्टी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पैक को उंगली या ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं।
- सूखने के बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
3. चॉकलेट और शहद फेस मास्क
- डार्क चॉकलेट को पिघला लें।
- इसमें थोड़ी मात्रा में शहद मिलाएं।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।
- सूखने के बाद चेहरे को सामान्य पानी से धो लें।
इन बातों का रखें ध्यान
- चॉकलेट फेस मास्क से कई बार एलर्जी की समस्या हो सकती है, इसलिए पहले पैच टेस्ट कर लें।
- कभी भी आंखों के पास फेस पैक न लगाएं। आंखों के आसपास की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, जिसकी वजह से फेस पैक सूखने के बाद खिंच जाता है और इससे वहां झुर्रियां बढ़ सकती हैं।
- चॉकलेट फेस पैक हटाते समय सर्कुलर मोशन में मसाज करें।