होम / रूखे-सूखे बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाने के लिए, घर पर बने इन 3 नेचुरल कंडीशनर का करें इस्तेमाल

रूखे-सूखे बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाने के लिए, घर पर बने इन 3 नेचुरल कंडीशनर का करें इस्तेमाल

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : June 3, 2023, 11:46 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Homemade Hair Conditioners, मुंबई: लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोग इन दिनों में कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। सेहत के साथ ही लोग बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का भी शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि सेहत के साथ ही अपने बालों और त्वचा की भी खास देखभाल की जाए। लोग अपने बालों सॉफ्ट और सिल्की बनाने के लिए कई सारे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बावजूद इसके हमारे बाल कई बार रूखे-सूखे और रफ हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी रफ और रूखे-सूखे बालों की वजह से परेशान हैं, तो बालों के लिए कुछ ऐसे नेचुरल कंडीशनर के बारे में जानिए, जिनकी मदद से आपके बाल सॉफ्ट और सिल्की बन जाएंगे।

1. दही का कंडीशनर

सामग्री:

  • एक अंडा
  • एक चौथाई कप दही

दही का कंडीशनर बनाने का तरीका:

  • दही से बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें।
  • अब इसमें अंडा फोड़े और फिर इसमें दही डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब इस तैयार मिश्रण को कंडीशनर की तरह अपने बालों पर लगाएं।
  • 15 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।

2. शहद का कंडीशनर

सामग्री:

  • एक बड़ा चम्मच शहद
  • 2 बड़े चम्मच नारियल तेल

ऐसे बनाएं शहद का कंडीशनर:

  • बालों को मुलायम बनाने के लिए आप शहद के कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके लिए एक बाउल में शहद और नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब इस तैयार मिश्रण को जड़ों से लेकर बालों की लंबाई तक अच्छे से लगाएं।
  • बालों में लगाने के बाद इसे 10 से 15 मिनट सूखने दें और फिर बाल धो लें।
  • इस कंडीशनर के इस्तेमाल से आपके बाल मुलायम और घने नजर आने लगेंगे।

3. सेब के सिरके का कंडीशनर

सामग्री:

  • एक चम्मच शहद
  • 2 कप पानी
  • 2 चम्मच सेब का सिरका

ऐसे बनाएं सेब के सिरके का कंडीशनर:

  • सेब के सिरके का कंडीशनर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में शहद, पानी और सिरका डालें।
  • अब इसे अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
  • इसके बाद बालों को शैंपू करने के बाद इस मिश्रण को बालों पर लगाएं।
  • ध्यान रखें कि इस मिश्रण को बालों की जड़ों पर न लगाएं।
  • पांच मिनट तक इसे बालों पर लगा रहने दें और फिर हेयर वॉश कर लें।

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews
Aishwarya Rai ने शादी के कुछ सालों बाद ही बदल दी थी शादी की यह निशानी, सामने आई चौंकाने वाली वजह -Indianews
IPL 2024: क्या अपने 287 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, देखें वीडियो
IPL 2024: CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, दिव्यांग फैन को दिया ऑटोग्राफ
Shamita Shetty ने दिखाया अपना हिडन टैलेंट, स्केचिंग करते वीडियो किया शेयर, फैंस कर रहे तारीफ
UP Board Results 2024: यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा और 10वीं में प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट- Indianews