होम / मच्छरों के काटने की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय!

मच्छरों के काटने की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय!

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 17, 2023, 2:21 pm IST

Mosquito Remedies: गर्मी और बारिश के मौसम में रात के समय मच्छर काटने की प्रॉब्लम बेहद आम हो जाती है। गर्मी में बिजली की भी काफी ज्यादा कटौती होती है। जिससे बिजली जाने की वजह से मच्छर खूब परेशान करते हैं। जिस कारण को चैन की नींद भी नहीं मिल पाती है। ऐसे में मच्छरों से बचना बहुत जरूरी है। मच्छरों के काटने पर कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे गजब के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे मच्छर काटने की समस्या से आपको राहत मिलेगी। आइये जानते हैं मच्छर काटने से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय…

कपूर

अगर रात के समय आपको बहुत ज्यादा मच्छर काटते हैं। तो इसके लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए रात में कपूर को 15 से 20 मिनट के लिए जलाकर छोड़ दें। जिससे मच्छर भाग जाएंगे।

नीम का तेल

मच्छर काटने की समस्या से राहत पाने के लिए आप नीम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल और नीम को बराबर मात्रा में मिलाकर लगा लें। इससे करीब 8 घंटे तक आपको मच्छर नहीं काटेंगे।

लहसुन

मच्छरों के काटने की समस्या से राहत पाने के लिए आप लहसुन का भी उपाय कर सकती हैं। इसके को आप लहसुन को पीसकर पानी में उबालना लें। फिर इस पानी को घर के हर कोने में छिड़क दें। इससे मच्छर नहीं काटेंगे।

Also Read: नवजोत सिंह सिद्धू ने घर की छत पर संदिग्ध व्यक्ति दिखने का किया दावा, कहा- ‘ये सुरक्षा चूक आवाज उठाने से नहीं रोक पाएगी’

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.