होम / स्किन केयर रूटीन में घर पर बने पील ऑफ मास्क का करें इस्तेमाल, जाने इसके लगाने के फायदे

स्किन केयर रूटीन में घर पर बने पील ऑफ मास्क का करें इस्तेमाल, जाने इसके लगाने के फायदे

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : June 2, 2023, 11:05 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Homemade Peel off Mask, मुंबई: स्किन केयर रूटीन में पील ऑफ मास्क का बहुत ही जरुरी होता है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर ग्लो लाने के लिए किया जाता है। ये चेहरे से गंदगी निकालने और ब्लैकहेड्स को हटाने में काफी मदद करता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले जो पील ऑफ होते हैं, उनमें कई तरह की केमिकल मिलाए जाते हैं। ऐसे में आप इसे घर पर भी आसान तरीके से बना सकते है, जो आपकी त्वचा के लिए सुरक्षित हो सकता है।

पील ऑफ लगाने के फायदे-

  1. त्वचा को एक्स्फोलिएट करने के लिए पील ऑफ बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है और बंद पोर्स को खोलने में मदद करता है।
  2. पील ऑफ मास्क त्वचा की अंदर से सफाई करने में मदद करता है। यह गंदगी, तेल और सारी इंप्योरिटीज को निकाल कर नेचुरल ग्लो देता है।
  3. पील ऑफ लगाने से झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती है। आपकी त्वचा की बनावट में सुधार होता है। त्वचा चिकनी और नरम महसूस होती।

1. चारकोल पीलऑफ मास्क

सामग्री:

  • एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर- 1 बड़े चम्मच
  • बेंटोननाइट क्ले 1 बड़ा चम्मच
  • जिलेटिन 1 बड़ा चम्मच
  • पानी 1 बड़ा चम्मच

इस तरह करें तैयार:

  • चारकोल पील ऑफ मास्क बनाने के लिए एक छोटा कटोरी में एक बड़ा चम्मच एक्टीवेटेड चारकोल पाउडर डालिए।
  • एक बड़ा चम्मच बेंटोनाइट क्ले और एक बड़ा चम्मच बिना स्वाद वाला जिलेटिन मिलाएं।
  • अब इसमें एक बड़ा चम्मच पानी डालें और तब तक मिले जब तक की यह चिकन पेस्ट तैयार न बन जाए।
  • अब आप मास्क को अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक सूखने दें।
  • एक बार मास की जब सुख जाए तो इससे धीरे-धीरे साइड से निकलना शुरू करें।

2. कॉफी पील ऑफ मास्क

सामग्री:

  • कॉफी बारीक पिसी हुई 1 चम्मच
  • जिलेटिन 1 बड़ा चम्मच
  • शहद 1 चम्मच
  • पानी

इस तरह करें तैयार:

  • कॉफी पील आफ मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच बारीक पिसी हुई कॉफी डालें।
  • एक बड़ा चम्मच सादा जिलेटिन और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।
  • अब इसमें एक चम्मच पानी डालें और तब तक मिलाएं जब तक यह चिकन पेस्ट ना बन जाए।
  • मास्क को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर सूखने दें।
  • मास्क सूख जाए तो इसे किनारे से उखाड़ना शुरू करें।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

कर्नाटक के सभी मुसलमानों को मिल रहा OBC वर्ग का आरक्षण, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Women Doctors: पुरुष के मुकाबले महिला डॉक्टर्स करती हैं अच्छा इलाज, रिपोर्ट में हुआ खुलासा-Indianews
Virat की इस आदत से परेशान हैं Anushka Sharma, लेट होन पर इस तरह करते हैं रिएक्ट-Indianews
इस फिल्म के लिए 1 हफ्ते तक नहीं सोए थे Varun Dhawan, डायरेक्टर ने इस तरह किया था टॉर्चर – Indianews
श्रद्धा कपूर से कियारा आडवाणी-अनिल कपूर तक, इन सेलेब्स ने Varun Dhawan को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं -Indianews
Lok Sabha Election 2024: VVPAT मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी चुनाव को नियंत्रित करना हमारा काम नहीं-Indianews
Heatwave Alert: त्रिपुरा में हीटवेव का कहर जारी, सरकार ने स्कूलों में दिया छुट्टी का आदेश
ADVERTISEMENT