India News (इंडिया न्यूज),Walk:आमतौर पर लोग वजन कम करने या खुद को फिट रखने के लिए वॉक करते हैं। कुछ लोग सुबह की सैर पर जाते हैं, तो कुछ शाम की सैर पर। वॉक करने के कई फायदे हैं। इससे तनाव कम होता है, पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और शरीर को फिट रखने में भी मदद मिलती है। लेकिन अक्सर लोग गर्मियों के मौसम में गलत समय पर वॉक के लिए निकल जाते हैं, जो उन्हें फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको यह जरूर जानना चाहिए कि गर्मियों में वॉक करने का सही समय क्या है। तो चलिए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि गर्मियों में किस समय वॉक करना चाहिए? साथ ही सही समय चुनने से शरीर को क्या फायदे होते हैं।
गर्मियों में वॉक करने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। आप सुबह 5 बजे से 7 बजे तक वॉक के लिए जा सकते हैं। इस समय धूप, गर्मी और उमस कम होती है। वहीं अगर आपको शाम को वॉक करना पसंद है, तो आपको 6:30 बजे के बाद ही वॉक करना चाहिए। इस समय सूरज ढल जाता है और गर्मी भी थोड़ी कम हो जाती है।
Walking tips
अगर आप सुबह यानी 5 से 7 बजे के बीच टहलते हैं तो इससे शरीर को विटामिन डी मिलता है, जिससे मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। इस समय हवा में प्रदूषण कम होता है और मौसम भी अच्छा होता है। सुबह की सैर पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाती है, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
शाम को टहलने से शरीर को ठंडक मिलती है क्योंकि उस समय धूप नहीं होती और मौसम में गर्मी भी थोड़ी कम हो जाती है। शाम की सैर दिनभर की थकान और तनाव को कम करने में भी मदद करती है।