India News (इंडिया न्यूज), Why Foam Come Out From Soap: आपने देखा होगा कि कपड़े धोते वक्त, नहाते समय और बर्तन धोते समय साबुन में से झाग बनता है। इस दौरान साबुन का आकार और रंग अलग-अलग हो सकता है। लेकिन इससे निकलने वाले झाग का रंग सफेद होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि साबुन में झाग बनने के पीछे असली वजह क्या है? क्या आप इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं? दरअसल, जब आप साबुन को रगड़ते हैं, तो उसमें से जो झाग निकलता है, वह कई छोटे-छोटे बुलबुलों से बना होता है। ये सभी बुलबुले सूरज की किरणें पड़ते ही अलग-अलग दिशाओं में परावर्तित होने लगते हैं, जिससे सूरज की किरणें एक दिशा में जाने की बजाय अलग-अलग दिशाओं में बिखर जाती हैं।

झाग हमेशा सफेद क्यों होता है?

दरअसल, साबुन के झाग पर पड़ने वाले प्रकाश के सभी रंग परावर्तित हो जाते हैं। इस वजह से साबुन का रंग अलग-अलग होने के बावजूद भी इसका झाग सफेद रंग का होता है। प्रकाश के परावर्तन का एक कारण झाग का कांच जैसा होना यानी बुलबुले का होना है। वह प्रक्रिया जिसमें प्रकाश की किरण किसी सतह से टकराकर वापस लौट जाती है, उसे प्रकाश का परावर्तन कहते हैं। प्रकाश का परावर्तन किसी चमकदार वस्तु के कारण होता है। वहीं गौर करने वाली बात यह है कि साबुन के झाग में भी अनगिनत चमकदार और कांच जैसे बुलबुले होते हैं।

भारत का वो गांव जो पूरी दुनिया में मशहूर, बैंकों में जमा है बेशुमार पैसा, यहां रहते हैं सिर्फ इस खास जाति के लोग

क्या साबुन हमारे शरीर को साफ करता है?

दरअसल, अब सवाल यह है कि क्या साबुन हमारे शरीर को साफ करता है? दरअसल, शोध बताते हैं कि साबुन हमारी त्वचा से गंदगी, तेल, धूल, मेकअप, बैक्टीरिया और दूसरे कीटाणुओं को हटाने का काम करता है। इससे त्वचा मुलायम और नमीयुक्त बनती है।

91 साल की महिला हुई हवस का शिकार! दोस्त के जवान बेटे से रचाई शादी, फिर हनीमून पर हुआ ऐसा रोमांस…