India News(इंडिया न्यूज), Women Bagबाहर जाते समय हर कोई अपने काम के हिसाब से पैसे और जरूरी दस्तावेज आदि रखता है, लेकिन खास तौर पर जब आप लड़की हैं तो कॉलेज या ऑफिस जाते समय आपको अपने बैग में कुछ चीजें हमेशा रखनी चाहिए। इससे यह सुनिश्चित होगा कि किसी भी आपात स्थिति में आपको कोई परेशानी नहीं होगी और इनमें से कुछ चीजें सुरक्षा के लिए भी बहुत जरूरी हैं। महिलाएं आज हर जगह कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और ऐसी महिलाओं की कमी नहीं है जो अपने घर के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को भी बखूबी संभाल रही हैं।

  • बैग में जरूर रखें ये चीजें
  • सभी के करेंगे मदद

सेफ्टी पिन Women Bag

हर महिला को बाहर जाते समय अपने बैग में कुछ चीजें रखनी चाहिए। ये चीजें सिर्फ आपके लिए ही नहीं बल्कि मुसीबत के समय किसी भी दूसरी लड़की के काम आ सकती हैं। अपने साथ रखें सेफ्टी पिन लड़कियों को अपने बैग में हमेशा कुछ सेफ्टी पिन रखनी चाहिए। दरअसल, कई बार रास्ते में अचानक कपड़ों की सिलाई निकल जाती है और ऐसे में आपको शर्मिंदगी से बचाने के लिए सेफ्टी पिन काम आती है। इसके अलावा आप अपनी सुरक्षा के लिए भी सेफ्टी पिन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे न सिर्फ आप आपातकालीन स्थिति में मुसीबत से बच पाएंगी बल्कि किसी दूसरी लड़की की मदद भी कर पाएंगी। Women Bag

चीखती ममी का क्या है रहस्य? 3500 साल पहले क्या हुआ था हादसा

स्कार्फ या दुपट्टा

भले ही आजकल ज्यादातर लड़कियां जींस या वेस्टर्न ड्रेस पहनती हों, लेकिन आपको अपने साथ स्कार्फ या दुपट्टा जरूर रखना चाहिए। इसे आप अपने बैग में रख सकती हैं। इसका फायदा यह है कि आप जब चाहें स्कार्फ कैरी कर सकती हैं और अपनी ड्रेस को नया लुक दे सकती हैं। स्कार्फ और दुपट्टा आपातकालीन परिस्थितियों में भी काम आता है।

सुरक्षा के लिए काम आएगा चिली स्प्रे

लड़कियों के साथ होने वाली घटनाओं में कोई कमी नहीं है, इसलिए आज के समय में अपने बैग में चिली स्प्रे रखना बहुत जरूरी हो गया है। मुसीबत के समय आप इसे सेफ्टी डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

घर में इस दिशा में न रखें जूते-चप्पल, लक्ष्मी माता को प्रसन्न रखने के लिए ध्यान रखे ये नियम

क्लैस्प या रबर बैंड और लिप बाम Women Bag

ज्यादातर लड़कियां वर्किंग होती हैं, इसलिए उन्हें अपने बैग में काम की चीजें जरूर रखनी चाहिए, इसके अलावा लड़कियों को अपने बैग में क्लच या रबर बैंड, लिप बाम और मॉइश्चराइजर जरूर रखना चाहिए। ये वो बेसिक चीजें हैं जो आपको मिनिमल फ्रेश लुक देने में मदद करती हैं।

विदेश इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम वार्ता को झटका, वेस्ट बैंक में इजरायली हमले में 9 आतंकी मारे गए