होम / World Music Day: म्यूजिक सुनना सेहत के लिए कितना फायदेमंद? जानें इसके फायदे और नुकसान-Indianews

World Music Day: म्यूजिक सुनना सेहत के लिए कितना फायदेमंद? जानें इसके फायदे और नुकसान-Indianews

Shalu Mishra • LAST UPDATED : June 20, 2024, 3:14 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), World Music Day: आज वर्ल्ड म्यूजिक डे है, वैसे तो हम रोजाना ही संगीत सुनते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके फायदे क्या हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं कि किस समय हमें संगीत सुनने चाहिए और संगीत सुनने के क्या फायदे होते हैं।

निर्माताओं के लिए इंडस्ट्री में अछूत हूं…., Swara Bhasker ने बॉलीवुड को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे -IndiaNews

वर्ल्ड म्यूजिक डे

मन चाहे दुखी हो या फिर खुशी से झूम रहा हो, एक अच्छा संगीत दिल और मन को सुकून ही देता है। संगीत के इसी महत्व को बताने के लिए हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस 2024 मनाया जाता है। म्‍यूजिक एक बढ़िया थेरेपी है, जो मन को एकाग्र करके डिप्रेशन और तनाव जैसी समस्याओं को दूर करने के साथ मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रखने का काम करती है। एक रिसर्च बताती है- अगर आप अपने पसंद का संगीत सुनते हैं तो आपका मूड खुश-मिजाज रहता है और सोचने-समझने की शक्ति भी बढ़ती है। इतना ही नहीं अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो वो समस्या भी धीरे-धीरे सुधरने लगती है।

तनाव को कम करे

एक अच्छा संगीत तनाव और चिंता को कम करने का काफी असरदार तरीका है। यह मन को एकाग्र करके ध्‍यान लगाने मे मदद कर सकता है। नियमित संगीत सुनने दिमागी सुकून तो मिलता ही है, साथ ही ब्रेन फंक्शन भी बेहतर होता है।

सॉफ्ट या हल्‍का म्‍यूजिक आपके शरीर को हील कर सकता है। इससे आपको दर्द और दुख का एहसास भी कम होता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि असहनीय दर्द में जब शख्स को संगीत सुनाया जाता है तो वह अपने दर्द की प्रतिक्रिया देना भूल जाता है।

भावनात्मक संतुलन 

संगीत सुनने से आपको भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। जिससे आपको अपनी समस्‍याओं से बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।

इस कंटेस्टेंट की रोहित शेट्टी को देख हो जाती हैं हवा खराब, ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के सेट से बोले-‘स्टंट से डर नहीं’-IndiaNews

हाई बीपी वालों के लिए मददगार 

रोजाना सुबह-शाम कुछ देर तक संगीत सुनने से उच्च-रक्तचाप का स्तर सुधरता है तो वहीं धीमी गति का संगीत सुनने से स्ट्रोक की समस्या भी दूर होती है। एक अध्ययन के मुताबिक, संगीत में तीन तंत्रिका तंत्र होते हैं, जिससे दिमागी सुकून मिलता है।

नींद की समस्या का समाधान 

अगर आप अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं तो सोने से पहले 30-45 मिनट का संगीत सुनना शुरू कर दीजिए। रॉक या रेट्रो म्यूज़िक से रात को दूर रहे, नहीं तो परिणाम विपरीत भी आ सकते हैं। सोने से पहले एक अच्छा संगीत मांसपेशियों को आराम देता है और उन विचारों की व्याकुलता को दूर करता है जो आपके सोने में बाधक है।

सोने से पहले लाइट म्यूजिक या फॉक म्यूजिक (Folk Music) सुनने से ना केवल अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है बल्कि स्ट्रेस से भी राहत मिल सकती है।

कुकिंग के समय

कुकिंग के समय क्लासिकल म्यूजिक सुनने से तनाव के साथ डिप्रेशन की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।

योग के दौरान 

-मेडिटेशन या योगा के दौरान इंडियन क्लासिक म्यूजिक,  साउंड्स ऑफ़ नेचर, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक को सुना जा सकता है। मेडिटेशन के दौरान म्यूजिक नींद की समस्या को दूर करके फोकस बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

विदेश से दिल्ली आया शख्स IGI पर किया हैंड्स अप…फिर मिली दिल धड़काने वाली सजा
Hathras Stampede: आगरा में कल से होना है साकार विश्व हरि भाेले बाबा का सत्संग, आयोजकों ने पुलिस से ली अनुमति
Anant-Radhika के ममेरू सेरेमनी में बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया संग पहुंची Janhvi Kapoor, इन सेलेब्स ने भी बढ़ाई शोभा
UP Hathras Stampede: हाथरस में हुई मौतों पर बोले भोले बाबा,कहा- असामाजिक तत्वों के कारण मची भगदड़
दुल्हन की तरह सजा एंटीलिया, Anant-Radhika की शादी की तैयारियां हुई शुरू, देखें वीडियो
West Bengal: कंगारू कोर्ट से परेशान महिला ने किया सुसाइड, 4 लोग गिरफ्तार
Team India Victory Parade: दिल्ली से मुंबई तक जश्न…टीम इंडिया का होगा ग्रैंड वेलकम, रोहित शर्मा ने फैंस को दिया खास इनविटेशन
ADVERTISEMENT