India News(इंडिया न्यूज), World Music Day: आज वर्ल्ड म्यूजिक डे है, वैसे तो हम रोजाना ही संगीत सुनते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके फायदे क्या हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं कि किस समय हमें संगीत सुनने चाहिए और संगीत सुनने के क्या फायदे होते हैं।
मन चाहे दुखी हो या फिर खुशी से झूम रहा हो, एक अच्छा संगीत दिल और मन को सुकून ही देता है। संगीत के इसी महत्व को बताने के लिए हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस 2024 मनाया जाता है। म्यूजिक एक बढ़िया थेरेपी है, जो मन को एकाग्र करके डिप्रेशन और तनाव जैसी समस्याओं को दूर करने के साथ मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रखने का काम करती है। एक रिसर्च बताती है- अगर आप अपने पसंद का संगीत सुनते हैं तो आपका मूड खुश-मिजाज रहता है और सोचने-समझने की शक्ति भी बढ़ती है। इतना ही नहीं अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो वो समस्या भी धीरे-धीरे सुधरने लगती है।
तनाव को कम करे
एक अच्छा संगीत तनाव और चिंता को कम करने का काफी असरदार तरीका है। यह मन को एकाग्र करके ध्यान लगाने मे मदद कर सकता है। नियमित संगीत सुनने दिमागी सुकून तो मिलता ही है, साथ ही ब्रेन फंक्शन भी बेहतर होता है।
सॉफ्ट या हल्का म्यूजिक आपके शरीर को हील कर सकता है। इससे आपको दर्द और दुख का एहसास भी कम होता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि असहनीय दर्द में जब शख्स को संगीत सुनाया जाता है तो वह अपने दर्द की प्रतिक्रिया देना भूल जाता है।
भावनात्मक संतुलन
संगीत सुनने से आपको भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। जिससे आपको अपनी समस्याओं से बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।
हाई बीपी वालों के लिए मददगार
नींद की समस्या का समाधान
अगर आप अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं तो सोने से पहले 30-45 मिनट का संगीत सुनना शुरू कर दीजिए। रॉक या रेट्रो म्यूज़िक से रात को दूर रहे, नहीं तो परिणाम विपरीत भी आ सकते हैं। सोने से पहले एक अच्छा संगीत मांसपेशियों को आराम देता है और उन विचारों की व्याकुलता को दूर करता है जो आपके सोने में बाधक है।
सोने से पहले लाइट म्यूजिक या फॉक म्यूजिक (Folk Music) सुनने से ना केवल अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है बल्कि स्ट्रेस से भी राहत मिल सकती है।
कुकिंग के समय
योग के दौरान
-मेडिटेशन या योगा के दौरान इंडियन क्लासिक म्यूजिक, साउंड्स ऑफ़ नेचर, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक को सुना जा सकता है। मेडिटेशन के दौरान म्यूजिक नींद की समस्या को दूर करके फोकस बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.