होम / Picnic Spot: दिल्ली के पास इन खूबसूरत जगहों पर पिकनिक मनाने जा सकते हैं आप

Picnic Spot: दिल्ली के पास इन खूबसूरत जगहों पर पिकनिक मनाने जा सकते हैं आप

Simran Singh • LAST UPDATED : July 5, 2023, 1:54 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Picnic Spot, दिल्ली: क्या गर्मियों की छुट्टियों में टाइम काटना मुश्किल हो रहा है। कहाँ घूमने जाएं ये समझ नहीं आ रहा। तो आज का ये वीडियो आपके लिए ही है। आज हम आपको दिल्ली के ही आसपास की कुछ ऐसी जगहें बताने वाले हैं। जहाँ जाकर आप अपनी वेकेशन इंजॉय कर सकते हैं।

कई बार होता है कि वेकेशन में भी हमें पूरा टाइम नहीं मिल पाता। कई और काम आ जाते हैं ऐसे में अगर आप कम टाइम में अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ इंजॉय करना चाहते हैं। लेकिन, अगर आप कंफ्यूज है कि इतनी गर्मी और भीड़भाड़ में कहां जाएं। तो दिल्ली के पास कई ऐसी जगहें हैं जहाँ जाकर पर भरपूर मजे ले सकते हैं। तो चलिए आपको दिल्ली के आसपास 5 ऐसी जगह बताते हैं। जहां पर आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ पिकनिक मनाने के लिए जा सकते हैं।

सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी

अगर आपको नेचर और बर्ड्स देखना पसंद है। आप चाहते हैं कि इस पॉल्यूशन से निकलकर कहीं खुली जगह जाया जाए। तो आप सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी जा सकते हैं। यह दिल्ली से महज 46 किलोमीटर की दूरी पर बना एक फेमस पिकनिक स्पॉट है। जहाँ पर आपको पक्षियों की कई प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी। यहाँ जाकर आप अपनी फैमिली और Friends के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

दमदमा झील

अगर आप कम टाइम में एडवेंचर एक्टिविटी का मजा लेना चाहते हैं। तो आप दमदमा झील जा सकते हैं। यह दिल्ली से सिर्फ 60 किलोमीटर दूर है। दमदमा झील एक बहुत ही शांत और खूबसूरत जगह है। जहां आप बोटिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। साथ ही आप झील के किनारे बैठकर बस अपने परिवार के साथ आराम कर सकते हैं।

नीमराना फोर्ट पैलेस

अगर आपको हिस्टोरिकल प्लेसेस देखना पसंद है। तो आप दिल्ली से लगभग 122 किलोमीटर की दूरी पर बने नीमराना फोर्ट पैलेस घूमने जा सकते हैं। यह एक हिस्टोरिकल फोर्ट हेरिटेज होटल है। जहाँ का शानदार इंटीरियर और एंटरटेनमेंट एक्टिविटी लोगों को खूब पसंद आती हैं। अपनी पिकनिक पर आप यहाँ बेहतरीन टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

नीमराना के अलावा आप दिल्ली से मात्र 22 किलोमीटर की दूरी पर सूरजकुंड जा सकते हैं। सूरजकुंड एक नेचुरल प्लेस है जहाँ जाकर आप इत्मीनान से सैर कर सकते हैं।

टिकली बॉटम

लास्ट बट नॉट लीस्ट आप चाहें तो दिल्ली से लगभग 57 किलोमीटर की दूरी पर बने टिकली बॉटम जा सकते हैं। टिकली बॉटम अरावली पहाड़ियों में बनी एक फार्म हाउस रिट्रीट है। जहाँ पर आपको शांत और हरा-भरा माहौल मिलेगा। यहाँ पर आप शहर के शोरगुल से दूर एक शांत समय बिता सकते हैं।

 

ये भी पढ़े: जया की आने वाली फिल्म की घर वालों ने की तारीफ, जल्द ही आएंगी नजर

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.