<

नाश्ते में ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर सत्तू की रोटी, बनाने में आसाना और लाजवाब स्वाद

अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू की रोटी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाना भी काफी आसान है. ये प्रोटीन से भरपूर होने के साथ ही स्वादिष्ट भी है. इसे घी, चटनी और सब्जी के साथ खा सकते हैं.

Sattu Ki Roti Recipe: अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर खाने की तलाश करते हैं. हालांकि कई बार उन्हें समझ में नहीं आता कि नाश्ते के लिए सुबह ऐसा क्या बनाया जाए, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी हो? ऐसे में सत्तू की रोटी आपके नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं. इसका सेवन करने से भरपूर प्रोटीन मिलता ही और ये खाने में स्वादिष्ट भी होती है. इसे सत्तू और हल्के मसाले से तैयार किया जाता है. ये रोटी स्वाद में काफी लाजवाब होती है. इसे घी और चटनी व अचार के साथ शौक से खाया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी…

सत्तू की रोटी बनाने के लिए जरूरी चीजें

सत्तू की रोटी बनाने के लिए 2 कप गेहूं का आटा, 1 कप चने का सत्तू, कुछ हरी मिर्च, 1 कटा हुआ प्याज, थोड़ी सी कटी हुई अदरक, कुछ लहसुन, 1 चम्मच अजवायन,  चम्मच सरसों का तेल, स्वादानुसार नमक और नींबू का रस या आम का अचार लेना है.

कैसे बनाएं सत्तू की रोटी

  • सत्तू की रोटी बनाना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले आपको गेहूं के आटे को अच्छी तरह से गूथना है और 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • इसके बाद एक कटोरे में सत्तू का मिश्रण तैयार करें. इसके लिए आपको सभी चीजों को थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें. ये मिश्रण ज्यादा गीला या सूखा न हो.
  • अब आप आटे की लोई बनाएं और उनमें पराठों की तरह थोड़ा-थोड़ा सत्तू का मिश्रण भर लें.
  • इसके बाद इसे चकले-बेलन से इसे हल्के हाथों से बेल लें.
  • अब तवा गर्म होने के लिए रखें और रोटी की तरह दोनों तरफ सेंक लें.
  • सुनहरा होने पर इसे पलटकर सेंक लें और सुनहरा होने पर उतार लें.
  • आपकी सत्तू की रोटी बनकर तैयार है और इसे गर्मागर्म चटनी व दही और सब्जी के साथ परोसें.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

कौन है महिलाओं के ब्रेस्ट को टच करके भाग जाने वाला शख्स, किस मामले में अशोक खरात को भी छोड़ा पीछे

Mumbai Crime: आरे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी मुनव्वर नासिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी…

Last Updated: April 9, 2026 12:38:20 IST

क्या लड्डू गोपाल को किसी को देना सही है या नहीं? जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकती है बड़ी गलती

Laddu Gopal Astro Tips: हिन्दु धर्म में लोग अक्सर गिफ्ट के रूप में देवी- देवताओं…

Last Updated: April 9, 2026 12:37:31 IST

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: KVS लॉटरी रिजल्ट जारी, कहां चेक करें क्लास 1 का एडमिशन लिस्ट?

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 9 अप्रैल को…

Last Updated: April 9, 2026 12:39:57 IST

मालदीव के 90% रिसॉर्ट्स हुए खाली! वायरल वीडियो में दिखाया गया दृश्य सच या दिखावा? जानें क्या कहते हैं आंकड़े

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ट्रैवल‑रील्स में दावा किया जा रहा है कि…

Last Updated: April 9, 2026 11:55:12 IST

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में सोना हुआ सस्ता या फिर कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, नोट करें ताजा दाम

Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…

Last Updated: April 9, 2026 11:31:51 IST

कब आया था भारत में इंटरनेट? उससे पहले कैसे चलता था ISRO काम?

क्या आपको पता है कि भारत में इंटरनेट कब आया था. कौन सा था वो…

Last Updated: April 9, 2026 11:05:23 IST