<

Miss Charm 2026: वियतनाम पहुंचते ही तेजस्विनी श्रीवास्तव ने दिखाया देसी अंदाज, गुलाबी साड़ी और सिर पर क्राउन पहन बिखेरा जलवा

Miss Charm Tejaswini Srivastava: महाराष्ट्र के नागपुर की तेजस्विनी श्रीवास्तव मिस चार्म 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. वियतनाम से सामने आई उनकी तस्वीरों में वह गुलाबी साड़ी, क्राउन और हाथ में तिरंगा लिए नजर आईं. तेजस्विनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में तीसरी रनर-अप रही थीं. मिस चार्म 2026 का ग्रैंड फिनाले 5 दिसंबर को हो ची मिन्ह सिटी में होगा.

Miss Charm Tejaswini Srivastava: अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहीं तेजस्विनी श्रीवास्तव अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली तेजस्विनी मिस चार्म 2026 प्रतियोगिता में भारत की प्रतिनिधि हैं. वियतनाम से सामने आई उनकी एयरपोर्ट तस्वीरों में वह गुलाबी साड़ी, सिर पर क्राउन और हाथ में तिरंगा थामे नजर आ रही हैं. उनका यह पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. खास बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखने से पहले तेजस्विनी ने अपने पहनावे के जरिए भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाई है.

गुलाबी साड़ी और क्राउन में दिखा तेजस्विनी का देसी अंदाज

तेजस्विनी श्रीवास्तव ने वियतनाम एयरपोर्ट से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. इन तस्वीरों में वह गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहने नजर आ रही हैं. साड़ी के बॉर्डर पर सिल्वर रंग की भारी कढ़ाई और सीक्वेंस वर्क किया गया है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग गुलाबी ब्लाउज पहना है, जिसकी स्क्वायर नेकलाइन उनके लुक को खास बना रही है. तेजस्विनी ने अपने इस अंदाज को सिर पर खूबसूरत क्राउन पहनकर पूरा किया. क्राउन में सिल्वर और लाल रंग के स्टोन लगे हैं. इसके अलावा उन्होंने डायमंड लुक वाला नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने हैं. खुले वेवी बाल और ग्लैमरस मेकअप के साथ उनका यह लुक पेजेंट क्वीन जैसा नजर आ रहा है.

हाथ में तिरंगा लेकर भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचीं तेजस्विनी

तेजस्विनी की तस्वीरों में उनका पहनावा ही नहीं, बल्कि हाथ में नजर आ रहा भारतीय तिरंगा भी खास है. उनके पास रखे सूटकेस पर मिस चार्म इंडिया 2026 के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों के साथ उन्होंने वियतनाम पहुंचने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है. मिस चार्म के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने भी तेजस्विनी को भारत की प्रतिनिधि के तौर पर पेश किया है. प्रतियोगिता का आयोजन वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में होना है. आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, प्रतियोगियों का आगमन 16 नवंबर से शुरू होगा और ग्रैंड फिनाले 5 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा.

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में भी दिखा चुकी हैं अपना दम

तेजस्विनी श्रीवास्तव इससे पहले मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में उन्होंने तीसरी रनर-अप का स्थान हासिल किया था. इस प्रतियोगिता में केरल की काजिया लिज मेजो विजेता बनी थीं. अब तेजस्विनी के सामने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की चुनौती है.

क्या है मिस चार्म प्रतियोगिता?

मिस चार्म एक अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसकी शुरुआत वियतनाम में हुई थी. इस मंच पर सुंदरता के साथ प्रतिभागियों की संस्कृति, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को भी महत्व दिया जाता है. वर्ष 2026 की प्रतियोगिता की थीम ‘द ब्यूटी ऑफ कल्चरल आइडेंटिटी’ रखी गई है. ऐसे में तेजस्विनी का पारंपरिक साड़ी और तिरंगे के साथ सामने आना उनके भारतीय प्रतिनिधित्व को खास अंदाज देता है. अब सभी की निगाहें 5 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले पर रहेंगी.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में रविवार को हो सकती है बूंदाबांदी, 16 नवंबर से बढ़ेगी ठंड या अभी करना होगा इंतजार?

Delhi weather update: दिल्ली-NCR में रविवार, 15 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ…

Last Updated: November 14, 2026 22:28:22 IST

India Pakistan Under-19 Final: आखिरी गेंद पर पाकिस्तान से छीन ली जीत, मोहित उल्वा ने भारत को बनाया अंडर-19 एशिया कप चैंपियन

India Pakistan Under-19 Final: भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में…

Last Updated: November 14, 2026 20:20:37 IST

Khurja fight: खुर्जा में ससुराल पहुंचे दामाद की हुई धुनाई, पत्नी से विवाद के बाद परिजनों ने जमकर पीटा

Khurja fight: बुलंदशहर के खुर्जा स्थित खटीक पाड़ा में पत्नी के मायके पहुंचने पर पति-पत्नी…

Last Updated: November 14, 2026 20:15:28 IST

उत्तराखंड का यह शहर बना देश का सबसे स्वच्छ हिमालयी शहर, घूमने के लिए आसपास हैं कई शानदार जगहें

Cleanest Himalayan City: उत्तराखंड का रुद्रपुर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देश का सबसे स्वच्छ हिमालयी…

Last Updated: November 14, 2026 19:28:05 IST

क्या शादी करने जा रही हैं क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती? बर्थडे पर भाई ने दिया खास सरप्राइज, कैप्शन ने खींचा ध्यान

Malti Chahar Viral Video: क्रिकेटर दीपक चाहर ने बहन मालती चाहर के जन्मदिन पर उनके…

Last Updated: November 14, 2026 18:25:38 IST

When is Kartik Purnima: देवताओं की दिवाली कब है? कार्तिक पूर्णिमा की सही तारीख, गंगा स्नान और दीपदान का समय जानें

When is Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा 2026 का पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा.…

Last Updated: November 14, 2026 18:14:22 IST