Feel Tired in Morning: सुबह जागने के बाद का पहला घंटा दिमाग के लिए बहुत जरूरी माना जाता है, जिसे ‘ब्रेन प्रोग्रामिंग टाइम’ भी कहते हैं. जानें इसके पीछे का विज्ञान क्या कहता है और दिनभर ऊर्जा, बेहतर मूड के लिए 5 असरदार मॉर्निंग आदतें क्या है.
सुबह की थकान कैसे ठीक करें
Feel Tired in Morning: क्या आप को हर सुबह उठते ही अपना शरीर भारी महसूस होता है. शरीर का वजन सामान्य से ज्यादा लगता है. क्या पूरी रात की नींद लेने के बाद भी आपको बिस्तर से उठने में परेशानी होती है? अगर सुबह आपको शरीर में भारीपन महसूस होता है, तो आप अकेले नहीं हैं. बहुत लोग ऐसे हैं जो सुबह की थकान का अनुभव करते हैं. हर सुबह थकान महसूस होना सिर्फ खराब नींद की वजह से नहीं होता है. इसका संबंध जीवनशैली की आदतों, छिपी हुई हेल्थ प्रोब्लेम या तनाव से भी हो सकता है. हर सुबह शरीर में भारीपन महसूस होने के कारणों को समझना आपको अच्छे स्वास्थ्य की दिशा में सही कदम लेने में सहायक हो सकता है.
वैसे तो ‘ब्रेन प्रोग्रामिंग आवर’ कोई मेडिकल टर्म नहीं है. मनोविज्ञान और न्यूरोसाइंस में यह बहुत लोकप्रिय है कि जब आप जागते हैं तो आपका पहला 30 से 60 मिनट दिमाग के लिए बेहद संवेदनशील समय होता है. ऐसे समय हमारा मस्तिष्क दिनभर के मूड, एनर्जी और फोकस को प्रभावित करने वाले संकेत तय कर सकता है.
नींद की खराब गुणवत्ता होना
आप भले ही 7-8 घंटे नींद पूरी कर रहे हों, लेकिन यह पूरी तरह से अच्छी नींद नहीं होती हैं. अगर आप रात भर में कई बार जागते हैं या गहरी नींद नहीं ले पाते हैं, तो आपके शरीर को वह आराम नहीं मिल रहा है
सुबह उठते ही जो आपको आलस या धुंधलापन महसूस होता है, वह बहुत सामान्य है, लेकिन यह कुछ मिनटों से ज्यादा देर तक नहीं रहना चाहिए. यदि यह ज्यादा लंबे समय तक बना रहता है तो आपको कोई गंभीर समस्या हो सकती है.
हर रात अलग-अलग समय पर सोने से आपकी आंतरिक शारीरिक घड़ी जिसे सर्कैडियन रिदम कहते हैं उसमें गड़बड़ी हो जाती है, जिसकी वजह से सुबह थकान जैसा महसूस हो सकता है.
थकान स्लीप एपनिया, थायरॉइड जैसी समस्या, तनाव, शरीर में आयरन की कमी जैसे विकारों का भी यह एक लक्षण हो सकता है.
यदि आपका मन लगातार कई विचारों और कई चिंताओं से भरे होते हैं तो पूरी रात की नींद भी आपको सुकून नहीं दे पाएगी.
Delhi NCR Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है. राजधानी समेत कई…
इसके बिल के तहत आपको किसी प्रकार की रोक टोक का सामना नहीं करना पड़ेगा.…
Proposal During IPL Match: आईपीएल के दूसरे मैच के दौरान एक MI फैन ने अपनी…
गृह मंत्रालय की I4C विंग ने साइबर ठगों पर बड़ी डिजिटल स्ट्राइक की है. 8…
Kal ka Panchang 26 March 2026: कल 31 मार्च 2026, मंगलवार का दिन है. हिंदू…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की एक वीडियो वायरल हो…