<

Weight Loss Tips: रजाई में रहकर भी कम कर सकेंगे वजन! ये आसान तरीके हो सकेंगे असरदार

सर्दियों के मौसम में वदन को कंट्रोल करना मुश्किल लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि एक्सरसाइइज करना और रजाई से निकलना मुश्किल होता है. हालांकि आप अपने खान-पान की आदतों से वजन कंट्रोल कर सकते हैं.

Winter Weight Loss Tips: आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है लेकिन खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण ये काफी मुश्किल लगता है. जब भी फिटनेस की बात आती है, तो वजन कम करना पहला ख्याल होता है, जो मन में आता है और इसके लिए जिम जाना और एक्सरसाइज करना जरूरी होता है. वहीं सर्दियों के मौसम में एक्सरसाइज करना मुश्किल लगने लगता है क्योंकि कोई भी सर्दियों के मौसम में अपनी गर्म रजाई से निकलना नहीं चाहता है. 

सर्दियों के मौसम में घर में रहना और गर्म खाना खाना पसंद आता है. अगर आपको भी सर्दियों में रोज एक्सरसाइज करना मुश्किल लगता है, तो आज हम आपको कुछ आसान आदतों के बारे में बताने जा रह हैं, जिसकी मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत के वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.

खाने से करें शुरुआत

वजन कम करने के लिए सबसे पहले आपको खाने की आदत से शुरुआत करनी होगी. जल्दी-जल्दी खाना और जरूरत से ज्यादा खाना वजन बढ़ने की बड़ी वजह है. धीरे-धीरे खाना खाने से शरीर को पता चल जाता है कि आपका पेट भर चुका है. ऐसा करने से आप ओवरईटिंग से बचते हैं और ज्यादा देर तक पेट भरे हुआ महसूस होता है.

ठंड में भी पानी पीना जरूरी

गर्मियों में प्यास काफी जल्दी लगती है औ आप बार-बार पानी पीते हैं. सर्दियों में पानी पीने के लिए याद ही नहीं रहता क्योंकि प्यास काफी कम लगती है. हालांकि इसका ये मतलब नहीं है कि शरीर को पानी नहीं चाहिए. सर्दियों में लोग प्यास लगने पर भी पानी पीने को नजरअंदाज करते हैं. ऐसे में दिनभर ठीक मात्रा में पानी पीना जरूरी है. सा करने से ओवरईटिंग से बचा जा सकता है.

जंक और पैकेज्ड फूड के सेवन से बचें

किसी भी मौसम में वजन कम करने के लिए पैकेज्ड और जंक फूड को छोड़ना ही पड़ेगा. बिस्किट, नमकीन, फ्राइड फूड और मीठी चीजों सो बचें. इसमें कैलोरी ज्यादा होती है. सर्दियों में इनका ज्यादा सेवन वजन बढ़ा सकता है. ध्यान रखें कि वजन कम करने के लिए घर का और ताजा खाना ही खाना चाहिए.

चुनें हेल्दी स्नैक्स

वजन को कंट्रोल करने के लिए आपको हेल्दी स्नैक्स चुनना चाहिए. भूख लगने पर चिप्स, नमकीन,  बिस्किट की जगह फल, मुट्ठी भर नट्स जैसे बादाम, काजू आदि खाने चाहिए. ये हेल्दी होते हैं और लंबे समय तक पेट को भरा रखने में मददगार होते हैं.

फाइबर से भरपूर आहार

आपको अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालें शामिल करें. इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. ये आपके डाइजेशन को दुरुस्त रखता है और देर तक पेट को भरा हुआ लगता है. इससे वजन कंट्रोल रहता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST