India News(इंडिया न्यूज), Cabinet Portfolio Announcement Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 71 मंत्रियों के साथ नई गठबंधन सरकार बनाने की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं। मोदी सरकार ने रविवार को शपथ लेने वाले केंद्रीय मंत्रियों को आवंटित किए जाने वाले विभागों पर फैसला कर लिया है।भाजपा ने प्रमुख विभाग बरकरार रखे हैं। अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय मिला है, जबकि राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री होंगे। एस जयशंकर को विदेश मंत्री के रूप में बरकरार रखा गया है, जबकि नितिन गडकरी को सड़क मंत्रालय मिला है।
Jun 10, 2024 7:45 PM
मनसुख मंडाविया को श्रम और रोजगार मंत्रालय दिया गया है.
Jun 10, 2024 7:37 PM
हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय दिया गया। एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योगमंत्री की कमान संभालेंगे।
Jun 10, 2024 7:28 PM
ज्योतिरादित्य सिधिया टेलीकॉम मंत्रालय संभालेंगे।भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्री की कमान दी गई है।प्रह्लालाद जोशी को उपभोक्ता मंत्री बनाया गया है।
Jun 10, 2024 7:26 PM
मोदी सरकार में रवनीत बिट्टू अल्पसंख्यक राज्यमंत्री बनाए गए। सर्बानंद सोनोवाल को जहाजरानी मंत्रालय की कमान दी गई है। टीडीपी नेता राममोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। धर्मेंद्र प्रधान मोदी 3.0 में भी शिक्षा मंत्री बने रहेंगे।किरण रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है।
Jun 10, 2024 7:19 PM
चिराग पासवान को खेल एवं युवा मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। गजेंद्र शेखावत को कला पर्यटन और संस्कृति मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा सुरेश गोपी को पर्यटन कला संस्कृति राज्य मंत्री बनाया गया है।
Jun 10, 2024 7:15 PM
पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्री बनाया गया है, जबकि श्रीपद नाईक को ऊर्जा राज्यमंत्री बनाया गया है। मोदी 3.0 में सीआर पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय की कमान सौंपी गई है।
शिवराज सिंह चौहान को दो मंत्रालय मिले हैं, उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें कृषि मंत्रालय भी सौंपा गया है।
Jun 10, 2024 7:13 PM
अश्विनी वैष्णव को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। वैष्णव मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्री थे।
हरियाणा से बीजेपी नेता और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को पावर मिनिस्टर बनाया गया है। वहीं, श्रीपद नायक एमओएस पावर होंगे। मनोहर लाल खट्टर को आवास एवं शहरी मामलों का प्रभार भी मिल सकता है, तोखन साहू राज्यमंत्री होंगे।
Jun 10, 2024 7:00 PM
Jun 10, 2024 7:00 PM
मोदी सरकार ने रविवार को शपथ लेने वाले केंद्रीय मंत्रियों को आवंटित किए जाने वाले विभागों पर फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय मिला है, जबकि राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री होंगे। एस जयशंकर को विदेश मंत्री के रूप में बरकरार रखा गया है, जबकि नितिन गडकरी को सड़क मंत्रालय मिला है।
Jun 10, 2024 6:20 PM
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3 करोड़ नए घर बनाने के लिए सरकारी सहायता की घोषणा की
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपनी पहली बैठक के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घरों के निर्माण की घोषणा की।
Jun 10, 2024 5:01 PM
2014 से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय को सत्ता के केंद्र के रूप में देखा जाता था। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि इसे मोदी का नहीं बल्कि जनता का पीएमओ होना चाहिए: मोदी ने पीएमओ स्टाफ से कहा, पीटीआई के अनुसार।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.