होम / IMD Weather Update: महीनों से चल रही ठंढ़ का होगा अंत! जानिए दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Update: महीनों से चल रही ठंढ़ का होगा अंत! जानिए दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

Rajesh kumar • LAST UPDATED : January 28, 2024, 7:02 am IST

India News (इंडिया न्यूज),IMD Weather Update: राजधानी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कोहरा भी कम हो गया है। इसके चलते शनिवार को मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। इसके चलते आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह 5:30 बजे से 8 बजे तक न्यूनतम विजिबिलिटी 300 मीटर रही। इससे 146 उड़ानें प्रभावित हुईं।

सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे था और काफी ठंड और कंपकंपी थी। लेकिन बाद में गुनगुनी धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया।

तापमान में हुई अधिकतम बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है। वहीं, 31 जनवरी और 1 फरवरी को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

शनिवार को कितना था तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है और इस महीने का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। न्यूनतम तापमान 4।3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। इसके चलते सुबह शीतलहर जैसी स्थिति रही। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। जाफरपुर में भी न्यूनतम तापमान 4।7 डिग्री सेल्सियस रहा।

रविवार को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद दो दिन तक आसमान साफ रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक हल्का या मध्यम कोहरा रह सकता है। फिलहाल घना या बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना नहीं है।

अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। फिर भी कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। इसलिए सुबह के समय ठंड बरकरार रहेगी।

घरेलू उड़ानों में हुई ज्यादा देरी

आईजीआई एयरपोर्ट से 32 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई। जिसमें 18 आने वाली और 14 जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। वहीं 114 घरेलू घरेलू उड़ानों में देरी हुई। जिसमें 69 प्रस्थान और 45 आगमन उड़ानें शामिल थीं। कोहरे के कारण 100 से ज्यादा ट्रेनें भी देरी से दिल्ली पहुंचीं। कई ट्रेनें 20 घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही हैं। करीब 40 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया।

यह भी पढ़ेंः-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.