होम / मानवता शर्मासार! 12 साल की लड़की बुरी तरह से घायल मदद की गुहार लगाती रही, लोग बनाते रहे वीडियो

मानवता शर्मासार! 12 साल की लड़की बुरी तरह से घायल मदद की गुहार लगाती रही, लोग बनाते रहे वीडियो

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : October 26, 2022, 12:50 pm IST

(इंडिया न्यूज़, Injured UP girl’s cry for help, people busy filming her): सोशल मीडिया पर 25 सेकंड के एक वीडियो खूब देखा जा रहा, इस वीडियो में एक लड़की, जो अपने हाथों पर खून के धब्बे से बुरी तरह घायल है, मदद की गुहार लगाती है, लेकिन पुरुषों का एक समूह उसके बगल में खड़ा होकर उसे मोबाइल फोन पर फिल्मा रहा है। यह मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज की 12 वर्षीय लड़की का है जो रविवार 23 अक्टूबर को अपने घर से लापता होने के कुछ घंटों बाद कई चोटों के साथ पाई गई थी।

इस वीडियो में, एक 12 साल की लड़की को मदद मांगते हुए देखा जा सकता है, लेकिन आसपास खड़े लोग घायल लड़की की मदद करने के बजाय उसकी वीडियो बना रहे हैं। पुलिस के आने तक उस लड़की ने मदद की गुहार लगाई। इसके बाद वहां पहुंची पुलिसकर्मी ने लड़की को गोद में लिया और उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए।

बता दें कि, यह स्पष्ट नहीं हुआ हैं कि लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और हमला किया गया था या नहीं। लड़की के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, “कन्नौज में खून से लथपथ एक मासूम बच्ची सड़क के किनारे तड़प रही थी लेकिन लोग फिल्म बनाते रहे। लेकिन सवाल यह है कि अपराधी कौन है और कब पकड़ा जाएगा?”

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.