होम / Aishwarya Rai's new lookalike ऐश्वर्या की नई हमशक्ल! मैगजीन के कवर पेज पर छाई

Aishwarya Rai's new lookalike ऐश्वर्या की नई हमशक्ल! मैगजीन के कवर पेज पर छाई

Prachi • LAST UPDATED : September 17, 2021, 12:36 pm IST
ADVERTISEMENT
Aishwarya Rai's new lookalike ऐश्वर्या की नई हमशक्ल! मैगजीन के कवर पेज पर छाई

FIZA KHAN

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Aishwarya Rai’s new lookalike: Aishwarya Rai की खूबसूरती के बहुत से लोग कायल हैं। उनके हुस्न के चर्चे देश में ही नहीं विदेशों में भी होते हैं। लेकिन कहते हैं ना कि एक ही शक्ल के दुनिया में सात इंसान होते हैं तो कुछ ऐसा ही ऐश्वर्या के साथ भी है। उनकी हमशक्लों की तस्वीर आए दिन सामने आती ही रहती है, एक बार फिर एक मॉडल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो हू-ब-हू ऐश्वर्या की तरह लगती हैं। सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज से धूम मचाने वाली प्लस साइज मॉडल फिजा खान (Fiza Khan) को ऐश्वर्या की हमशक्ल कहा जा रहा है। फिजा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फिजा एक डिजिटल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं और वो फनी वीडियोज बनाती हैं, उनके कंटेंट को लोग खूब पसंद भी करते हैं।

Aishwarya Rai’s new lookalike प्लस साइज मॉडल Fiza Khan

हाल ही में Fiza Khan को ‘एंपावरिंग प्लस’ मैगजीन के कवर पेज पर जगह मिली, जिसके बाद उनकी ख्याति और बढ़ गई। इस मैगजीन के कवर में फिजा के बारे में लिखा है कि वो पहली Plus Size भारतीय मॉडल हैं और साथ ही लिखा है कि प्लस साइज होने के साथ आप खूबसूरत भी दिख सकते हैं। फिजा इस मैगजीन कवर में काफी हद तक ऐश्वर्या की हूबहू लग रही हैं। लोग भी उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से कर रहे हैं। फिजा अपने वीडियोज से लोगों को प्रोत्साहित करती हैं। वजन आपके टैलेंट को रोक नहीं सकता यह बात फिजा बखूबी बताती हैं। आपको बता दें इससे पहले ऐश्वर्या राय की हमशक्ल ईरानी मॉडल महलाघा जबेरी को बताया गया था। महलाघा इंस्टाग्राम पर बोल्डनेस का खूब तड़का लगाती रहती हैं, और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होती हैं।

Connect Us : Twitter facebook

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT