India News (इंडिया न्यूज़), Ajay Devgan and Kajol Son Yug Hospitalised: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) और काजोल (Kajol) को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि कपल के बेटे युग (Yug) घायल हो गए हैं। इंडस्ट्री के इस पॉपुलर स्टार किड की हालत ऐसी हो गई कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। अब फैन्स युग को लेकर काफी टेंशन में हैं।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर युग का अपनी मां काजोल के साथ एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। क्लिप देखने के बाद फैंस की चिंता कई गुना बढ़ गई है। क्लिप अस्पताल के बाहर की है। इसमें देखा जा सकता है कि काजोल अपने बेटे का हाथ पकड़कर चल रही हैं। युग खुद से नहीं चल पा रहा है क्योंकि उसे चलने में दिक्कत हो रही है। क्लिप देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि युग के पैर में चोट लग गई है। इसके बाद काजोल को उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। क्लिप में देखा जा सकता है कि युग लंगड़ाते हुए चल रहा है।
काजोल के बेटे को क्या हुआ और अगर वो घायल हुआ है तो उसे चोट कैसे लगी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। युग की हालत के बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद से ही फैंस दुआएं मांगने लगे हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर हर कोई युग के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। वहीं दूसरी ओर काजोल बुरी तरह ट्रोल होती भी नजर आईं। एक्ट्रेस ने बॉडीगार्ड को हाथ से धक्का दे दिया, जिसके बाद लोगों का कहना है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। बता दें कि कई बार लोग काजोल की तुलना जया बच्चन से भी करते हैं। लोगों का कहना है कि काजोल का व्यवहार ठीक नहीं है। मीडिया से बात करते हुए वह अक्सर गुस्सा हो जाती हैं। या फिर कई बार देखा गया है कि एक्ट्रेस मीडिया से बचती हैं। ऐसे में फैंस अपनी तरफ से एक्ट्रेस पर रिएक्शन देते रहते हैं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.