India News (इंडिया न्यूज), Anant Ambani Reaches Maharashtra CM Eknath Shinde House: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह जोड़ा 12 जुलाई, 2024 को शादी रचाएंगे। करीब एक महीने पहले क्रूज पर भव्य प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन आयोजित करने के बाद, अंबानी परिवार अब इस खास दिन की तैयारी कर रहा है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इन दिनों अपनी शादी के लिए मेहमानों को आमंत्रित करने में व्यस्त हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपनी शादी में आमंत्रित किया है, जो अगले महीने होने वाली है। 26 जून को अनंत शादी का निमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री के घर पहुंचे। होने वाले दूल्हे को कार में यात्रा करते हुए देखा गया और सड़क पर उनके साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद थी।
#WATCH | Mumbai: Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani’s son Anant Ambani reaches Maharashtra CM Eknath Shinde’s residence ‘Varsha’ to extend the invitation for his wedding scheduled on July 12. pic.twitter.com/2mDw2mtMJP
— ANI (@ANI) June 25, 2024
24 जून को, अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट के साथ अपनी शादी का निमंत्रण देने के लिए अभिनेता अजय देवगन और काजोल के घर भी पहुंचे थे। जोड़े से मिलने के बाद, अनंत को अपनी शानदार नारंगी कार में उनके बंगले से बाहर निकलते हुए देखा गया। उस समय सोशल मीडिया पर उनकी कार में बैठे हुए एक वीडियो सामने आया था। उनकी कार के पीछे एक सशस्त्र सुरक्षाकर्मी था।
Yash Johar की पुण्यतिथि पर करण जौहर ने किया याद, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात -IndiaNews
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.