India News (इंडिया न्यूज़), Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज 12 जुलाई, 2024 को शादी के बंधन में बंधेंगे। उससे पहले अंबानी और मर्चेंट अपने मिलन के लिए प्री-वेडिंग फंक्शन में जोरो शोरो से आयोजित किया जा रहें हैं। बता दें कि कुछ समय पहले इस जोड़े की मेंहदी और हल्दी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। बता दें कि सजावट से लेकर मेहमानों के पहनावे तक, यह रात वाकई सितारों से भरी हुई थी। अब हाल ही में कई VIP विदेशी मेहमानों को एयरपोर्ट पर देखा गया है जो इस शादी में शामिल होने के लिए भारत आए है।
छोटे बेटे की शादी के बीच Ambani ने मनाया बड़ी बहु Shloka का बर्थडे, फूलों से सजा दिखा एंटीलिया
भारत पहुंचे VIP विदेशी मेहमान
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। जिसमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को अपनी पत्नी चेरी ब्लेयर के साथ अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते देखा गया।
बता दें की इसके साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज सैमसंग के बिग बॉस जोंग-ही हान अंबानी की शादी में शामिल होने आए हैं भारत पहुंच गए है।
कपिल शर्मा शो की Chinki-Minki ने 25 साल की उम्र में खरीदा सपनों का आशियाना, रखा ये नाम
VIP मेहमानों के लिए की खास व्यवस्था
खबरों की मानें तो, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में व्यापार, खेल, मनोरंजन, राजनीति और कई क्षेत्रों से अंतर्राष्ट्रीय मेहमान शामिल होंगे। उन सभी के स्वागत के लिए अंबानी परिवार ने 100 प्लेन और 3 फाल्कन-2000 जेट किराए पर लिए हैं। मेहमानों के लिए निजी विमानों की भी व्यवस्था की जा रही है। 8-10 यात्रियों की बैठने की क्षमता वाले विमान अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए उपलब्ध होंगे।
इस Hairdresser ने दिया अंबानी परिवार और मेहमानों को नया मेकओवर, एक कट के लेता है लाखों