होम / दूसरे धर्म की लड़की से की शादी, 11 साल की थीं बेटी जब लिया था तलाक, कौन हैं मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा?

दूसरे धर्म की लड़की से की शादी, 11 साल की थीं बेटी जब लिया था तलाक, कौन हैं मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा?

Sohail Rahman • LAST UPDATED : October 16, 2024, 2:33 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Anil Arora Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के पिता ने मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने घर की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। ये घटना 11 सितंबर (बुधवार) सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर किस वजह से अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है।

नेवी में काम करते थे अनिल अरोड़ा 

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा भारतीय सीमावर्ती शहर फाजिल्का के एक पंजाबी हिंदू थे। जबकि उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली ईसाई हैं। मलाइका का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। जब मलाइका की उम्र 11 साल थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। वह अपनी मां और बहन अमृता के साथ मुंबई के चेंबूर इलाके में शिफ्ट हो गई थीं। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा एक समय पर भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे। पिता अनिल अरोड़ा को मलाइका अरोड़ा का बॉलीवुड में काम करना बिल्कुल पंसद नहीं था। यही कारण है कि मलाइका और उनकी बहन मां के साथ अलग रहते थे।

फेल हो गया Mamata Banerjee का मास्टप्लान? नहीं ठंडा हुआ Doctors का गुस्सा, सरकार से SC तक सब परेशान

साल 2023 में बीमार हुए थे बीमार

साल 2023 में अनिल अरोड़ा को स्वास्थ्य की कई समस्याओं की वजह से मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इस दौरान मलाइका अपनी मां जॉयस के साथ हॉस्पिटल में अपने पिता से मिलने भी गई थी। दरअसल उनके इलाज की वजह सामने नहीं आ सकी थी। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि उनके स्वास्थ्य की समस्याओं को छुपाया जा रहा था। अब अनिल अरोड़ा की मौत ने कई सवालों को जन्म दे दिया है। क्या ये किसी बीमारी से जूझ रहे थे। जिससे तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। इन सब सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। ये तो अब पुलिस की जांच में पता चल पाएगा कि आत्महत्या करने की वजह क्या थी।

Ram Mandir: राम मंदिर के निर्माण से सरकार को मिलेगी इतने करोड़ की GST! ट्रस्ट ने किया खुलासा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.