इंडिया न्यूज, मुंबई:
Rhea Kapoor honeymoon trip in Maldives : अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) इन दिनों मालदीव में हसबैंड करण बूलानी के साथ मालदीव में हैं, जहां से कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आई हैं। रिया पति करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ हनीमून मनाने के लिए मालदीव पहुंचीं हैं। इस खूबसूरत वकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन तस्वीरों में रिया और करण रोमांस वाले मूड में नजर आ रहे हैं। मालदीव से हनीमून वाली ये रोमांटिक तस्वीरें करण बूलानी ने इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रिया और करण समंदर में यॉट राइड का मजा लेते दिख रहे हैं हैं। हालांकि इस रोमांटिक ट्रिप की कुछ झलकियां रिया कपूर ने भी शेयर की हैं, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इन झलकियों में मालदीव पर रिया अपने बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।
![बिकीनी में रिया की स्विमिंग वाली तस्वीर](https://indianews.in/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/images/SD-default-image.png)
![बिकीनी में रिया की स्विमिंग वाली तस्वीर](https://indianews.in/wp-content/uploads/2021/09/Rhea-Kapoor-bikni-pi-300x227.jpg)
बिकीनी में रिया की स्विमिंग वाली तस्वीर
बता दें कि हाल ही में रिया और करण ने 14 अगस्त को शादी रचाई। शादी का आयोजन अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले पर ही हुआ, जहां परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ क्लोज फ्रेंड्स भी शादी में पहुंचीं। शादी के बाद अब पिछले दिनों दोनों हनीमून पर रवाना हुए। इन तस्वीरों में रिया काफी बोल्ड और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। रिया प्रड्यूसर होने के साथ-साथ फैशन स्टाइलिस्ट हैं। रिया का यह फैशनेबल अंदाज उनकी मालदीव वाली तस्वीरों में भी खूब नजर आ रहा है। मालदीव वाली इन रोमांटिक तस्वीरों में रिया और करण कैमरे के सामने जमकर पोज देते दिख रहे हैं, जिसमें दोनों की जोड़ी खूब जम रही है। बता दें कि पिछले करीब 10 साल से दोनों एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब जाकर शादी का फैसला लिया। दोनों ने अपने सोशल मीडिया वॉल पर एक-दूसरे के लिए अब खुलकर प्यार का इजहार किया है।