Arbaaz Khan and Arjun Kapoor in Arora Sisters Show:- बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है। बता दें, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ तो मलाइका का रिलेशन टॉक ऑफ द टाउन रहता ही है और साथ ही जिस तरीके से मलाइका ने तलाक के बाद अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) के साथ अपने रिलेशन को बेटे की खातिर मेंटेन किया हुआ है उसके भी खूब चर्चा होते हैं। तलाक के बाद मलाइका और अरबाज़ तो कई बार साथ में दिखाई दे चुके हैं लेकिन फैंस को सिर्फ इस बात का इंतजार है कि अरबाज खान और अर्जुन कपूर का आमना-सामना कैसे और कब होगा। अब इसका भी इंतजार खत्म होने वाला है।

अरबाज़ और अर्जुन एक-दूसरे के आमने-सामने

आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा बहुत जल्द अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ रिएलिटी शो ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ (Arora Sisters) लेकर आ रही हैं। ये शो डिज्नी+हॉटस्टार पर दिखाई देगा। बता दें, इस शो में अरोड़ा सिस्टर्स अपनी पर्सनल लाइफ से फैंस को रू-ब-रू कराएंगीं। साथ ही इसी शो में पहली बार अरबाज खान और अर्जुन कपूर एक-दूसरे के आमने-सामने दिखाई देने वाले हैं।

इस शो में आएंगे नज़र

अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा इस समय बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि रिएलिटी शो ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ पर अरबाज़ खान और अर्जुन कपूर बतौर गेस्ट दिखाई देंगे।

‘अरोड़ा सिस्टर्स’ शो में मचेगा बवाल

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ शो पर मलाइका अरोड़ा के एक्स-हस्बैंड अरबाज खान और करंट बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर साथ में दिखाई देंगे। अरोड़ा सिस्टर्स के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को जानकारी देते हुए बताया कि इस शो में अरबाज़ खान और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। हालांकि दोनों को अलग-अलग एपिसोड में देखा जाएगा।

‘अरोड़ा सिस्टर्स’ में दिखेगी मलाइका और अमृता की पर्सनल लाइफ

इस शो में अर्जुन कपूर और अरबाज खान के अलावा अमृता और मलाइका के परिवार और करीबी दोस्त भी शामिल होंगे। ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ मलाइका और अमृता अरोड़ा की पर्सनल लाइफ के इर्द-गिर्द घूमता दिखाई देंगा।

 

ये भी पढ़े:- Sapna Chaudhary को कोर्ट ने इस शर्त पर दी जमानत, धोखाधड़ी के मामले में किया था खुद को सरेंडर