India News (इंडिया न्यूज़), Aryan Khan Girlfriend Name Reveled: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) हमेशा कई वजहों से चर्चा में रहें हैं। पिछले कुछ सालों में उन्हें अलग-अलग लड़कियों के साथ देखा गया है, चाहे वो नव्या नंदा हों या ब्राजीलियन मॉडल लारिसा बोन्सी। लेकिन अब कोई और लड़की से आर्यन खान का नाम जोड़ा जा रहा है।
क्या हॉलीवुड प्रोड्यूसर की बेटी है आर्यन की मौजूदा गर्लफ्रेंड?
हाल ही में आर्यन को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया था। एक अंदरूनी सूत्र ने पुष्टि की है कि आर्यन इस शादी में अपनी मौजूदा गर्लफ्रेंड जिसका नाम लैकीशा पाल्हा (Lakeisha Palha) है, उनके साथ शामिल हुए थे। वो आधी भारतीय और आधी यूरोपीय हैं।
कौन है लैकीशा पाल्हा?
लैकीशा किसी हॉलीवुड प्रोड्यूसर की बेटी हैं। सभी वीवीआईपी के लिए अलग गेट था। यहां तक कि वायरल भयानी और अन्य जैसे पैप्स को भी उस गेट से अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। लैकीशा वीवीआईपी गेट से अंदर आईं। सूत्रों के मुताबिक, वो किसी यूरोपीय शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।