India News (इंडिया न्यूज), Bird Unfurls Flag: पूरा देश 15 अगस्त 2024 को 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था। भारत में हर जगह लोगों ने इस खास मौके पर भारतीय झंडा फहराया। जिससे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच स्वतंत्रता दिवस से जुड़ा एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग मुस्कुरा रहे हैं। दरअसल, केरल में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले पक्षी ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कई लोग झंडा फहराने के लिए खड़े होते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बता दें कि, वायरल वीडियो में जैसे ही झंडा पोल के सबसे ऊपर पहुंचता है, एक पक्षी उसकी ओर आता हुआ दिखाई देता है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि पक्षी ने झंडा फहराया है। जिसके बाद फूल गिरने लगते हैं। वहीं लोग इस वीडियो को देखकर चौंक गए। लेकिन सवाल यह है कि क्या सच में किसी पक्षी ने झंडा फहराने में मदद की। देखते हैं इसमें कितनी सच्चाई है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 17 अगस्त को शिल्पा नाम की यूजर ने पोस्ट किया है।
‘भारत के मुसलमान…’, मोदी के UCC वाले बयान पर भड़के बरेली के मौलाना
क्या है वीडियो की सच्चाई?
दरअसल, यह वीडियो पोस्ट होने के बाद इसे 10 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा कि केरल में राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय झंडा फंस जाता है। जिसके बाद कहीं से एक पक्षी आकर उसे फहरा देता है। वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में इसी घटना का एक और वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें पूरी सच्चाई नज़र आ रही है।
दरअसल, पहला वीडियो ऐसे एंगल से शूट किया गया था कि ऐसा लगता है कि पक्षी ने झंडा फहराया है। लेकिन असल में पक्षी कभी झंडे के पास आया ही नहीं। वह उड़कर खंभे के पीछे नारियल के पेड़ पर बैठ जाता है। दूसरे वीडियो में यह साफ़ दिखाई दे रहा है। जिसका मतलब है कि भारतीय झंडा को पक्षी नहीं फहराता है।
‘…तो तबाह हो जायेगा Iran’, कौन बन गया इजरायल का नया तिमारदार? दो मुस्लिम देशों के बीच जबरदस्ती घुसा