India News (इंडिया न्यूज़), Delhi: बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस पर आज गंभीर आरोप लगाए। बीजेपी के नेता अनुराग ठाकुर ने आज प्रेस कॉन्फेंस करते हुए कांग्रेस पर चीन के साथ मिलीभगत कर भारत विरोधी ऐजेंडा चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2021 में हमने न्यूज़क्लिक को बेनक़ाब किया कि कैसे विदेशी दुष्प्रचार भारत के ख़िलाफ़ है। इस भारत विरोधी अभियान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में आए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चीनी कंपनियां नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से न्यूज़क्लिक को फंडिंग कर रही थीं लेकिन उनके सेल्समैन भारत के कुछ लोग थे, जो उनके खिलाफ कार्रवाई होने पर उनके समर्थन में आ गए। उन्होंने कहा कि उनका चीन के प्रति प्यार दिखता था। और विदेशी सरजमिन में भारत  के प्रति दुषप्रचार साफ दिखता था।

 

“कांग्रेस, चीन और न्यूज़क्लिक एक गर्भनाल का हिस्सा हैं”

उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय से बता रहा था कि न्यूजक्लिक भी प्रचार का एक खतरनाक वैश्विक जाल है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस, चीन और न्यूज़क्लिक एक गर्भनाल का हिस्सा हैं। राहुल गांधी की ‘नकली मोहब्बत की दुकान’ में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है, चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी एजेंडा चला रहे थे।
यह भी पढ़े-