इंडिया न्यूज, गांधनगर:
गुजरात में नए सीएम के रूप में भूपेंद्र रजनीकांत पटेल का नाम फाइनल हो गया है। भूपेंद्र पटेल के नाम की घोषणा करते ही भाजपा ने एक बार फिर से सभी चौंका दिया। इससे पहले 2016 में भी आनंदीबेन पटेल के बाद विजय रूपाणी के नाम से चौंकाया था। अब 24 घंटे पहले जब विजय रूपाणी ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को इस्तीफा दिया था, उसके बाद से ही प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी। रूपाणी के इस्तीफ के बाद से सीएम पद की रेस में कई नाम आगे चल रहे थे। इनमें चार प्रमुख नाम थे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल। इन चारों में भी उप मुख्यमंत्री नितिन पटले का नाम सबसे आगे था।

Also Read : भूपेंद्र भाई पटेल बने गुजरात के नए सीएम

रविवार को विधायक दल की बैठक से पहले नितिन पटेल ने बयान भी दिया था कि मुख्यमंत्री वो होना चाहिए जिसे पूरा गुजरात जानता हो। इसके बाद उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ गई थी। सभी को लग रहा था कि नितिन पटेल का नाम सीएम के तौर पर फाइलन हो सकता है। लेकिन विधायक दल की बैठक के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया के सामने भूपेंद्र पटेल का नाम सार्वजनिक कर सभी को चौंका दिया।