इंडिया न्यूज, मुंबई:
Bollywood Covid Update: देश में कोरोना के केस (Corona Case) फिर से बढ़ते जा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। यही वजह है कि कोरोना और ओमिक्रान वायरस के चलते अब फिल्मों की रिलीज डेट भी पोस्टपोन की जा रही है। अब ताजा न्यूज के अनुसार करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के बाद अब कपूर कोविड का शिकार हो गए हैं। दरअसल रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), अंशुला कपूर (Anshula), रिया कपूर (Rhea) और करण बुलानी (Karan Boolani) कोविड पॉजिटिव (covid positive) हो गए हैं।

ये सभी घर पर क्वारंटाइन पर हैं। वहीं बता दें कि बोनी कपूर की भी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनकी कोविड की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल उन्होंने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। बता दें कि इससे पहले अर्जुन कपूर कोविड का शिकार हो चुके हैं। वह पिछले साल सितंबर में कोविड पॉजिटिव हुए थे।

(Bollywood Covid Update) अर्जुन कपूर की बहन अंशुला का आज बर्थडे भी है

वहीं आज अर्जुन कपूर की बहन अंशुला का आज बर्थडे भी है और आज बर्थडे के दिन ही उनके कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई। वैसे अंशुला और अर्जुन ने आज सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए हैं, लेकिन अभी खबर लिखने तक तक कोविड पॉजिटिव को लेकर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दे दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘हां, पूरी सावधानी रखने के बाद भी मैं कोविड पॉजिटिव हूं।

ये मेरा प्राइवेट हैल्थ मैटर है, लेकिन पता नहीं इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है। ये जानकारी सिर्फ सरकार और मेडिकल से रिलेटेड लोगों के लिए है ताकि वो अपना काम कर सकें, लेकिन किसी गॉसिप साइट के लिए नहीं।’ रिया ने आगे लिखा, मैं और मेरे पति आइसोलेटेड हैं और पूरे प्रिकॉशन्से ले रहे हैं। हमने पिछली रात साथ में फ्रोजन भी देखी पहली बार जो काफी अच्छी थी। उसे देखने के बाद मुझे मेरी बहन की याद आ गई. सब चीज का टेस्ट गंदा लग रहा है, चॉकलेट्स के अलावा। सर दर्द हो रहा है। लेकिन आशा है कि हम जल्द ठीक हो जाएंगे। जो लोग हमारी तबीयत को लेकर पूछ रहे हैं उनके प्यार के लिए धन्यवाद।

Read More: Twinkle Khanna Birthday अक्षय कुमार ने खास अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर की रोमांटिक फोटो

Read More: Shahrukh Khan की ‘पठान’ के सेट से नई फोटो हुई वायरल, फैंस बोले- किंग इज बैक

Connect With Us : Twitter Facebook