India News (इंडिया न्यूज़), Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा बीपीएससी टीचर भर्ती 2023 के दूसरे चरण के लिए ऑफीशियल नोटिस जारी कर दिया गया है। अगर आप आवेदन करन से चूक गए हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर लें। आवेदन करने के लिए बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in.पर जाएं। जान लें कि पहले चरण की भर्ती के बाद अब दूसरे चरण के लिए रिक्रूटमेंट प्रोसेस शुरू किया जा रहा है।
अहम जानकारी
- पंजीकरण आज यानी 5 नवंबर 2023 दिन रविवार से शुरू हो रहा।
- .5 से 14 नवंबर 2023 तक रजिस्ट्रेशन होंगे।
- एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी।
- ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2023 से शुरू होंगे।
- लेट फीस के साथ पंजीकरण और भुगतान की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2023 तय है।
- ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 25 नवंबर 2023 है।
वैकेंसी से जुड़ी अहम जानकारी
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इस बार 70,622 खाली पद भरे जाएंगे। इसके तहत 69,706 स्कूल टीचर के पद एजुकेशन डिपार्टमेंट, बिहार के अंतर्गत भरे जाएंगे। जबकि 916 पद बैकवर्ड क्लास वेलफेयर डिपार्टमेंट के अंडर भरे जाएंगे। इनका क्लास वाइज डिटेल कुछ इस प्रकार है आप भी देखें;
- क्लास 6 से 8 – 16140 पद
- क्लास 9 और 10 – 18,877 पद
- क्लास 9 और 10 स्पेशल स्कूल – 270 पद
- क्लास 11 और 12 – 18577 पद.
एग्जाम पैटर्न और बदलाव
- पेपर में तीन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- पहला पार्ट भाषा (अर्हता) होगा, जोकि 30 अंकों का होगा। जो कि क्वालीफाइंग पेपर है।
- इसके बाद पार्ट टू जो कि सामान्य अध्ययन जोकि 40 अंकों का होगा।
- अंत में भाग तीन जो कि 80 अंक का होगा।
- इस बार एग्जाम एक ही दिन में कंडक्ट हो जाएगा।
- क्वालीफाइंग नेचर के सवाल हटाए गए हैं।
- निगेटिव मार्किंग नहीं है।
- टाई ब्रेकर डीओबी और नाम के पहले अक्षर के बजाय परीक्षा में परफॉर्मेंस पर केंद्रित होगा।
- इस बार डीवी राउंड एग्जाम से पहले होगा
- गलत सब्जेक्ट कांबिनेशन भरने वालों को परीक्षा नहीं देने दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-
- इस बड़े अस्पताल में नौकरी करने का शानदार मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
- कौन जारी करता है AQI रिपोर्ट, इस फील्ड में कैसे मिलती है नौकरी, जानें
- बनारस लोकोमोटिव में निकली कई पदों पर भर्ती, अच्छी होगी मंथली सैलरी