India News (इंडिया न्यूज), BPSC TRE 2023: अगर आप सरकारी स्कूल में शिक्षक बनना चाह रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। बिहार टीचर भर्ती के दूसरे चरण के तहत आवेदन की शुरुआत हो गई है। अगर आवेदन करना चाह रहे हैं तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। बता दें कि रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव नहीं हुआ है लेकिन पिछले नोटिस के मुताबिक पंजीकरण आज से शुरू हो रहा। लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफीशियल वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in. को चेक करते रहें।
अहम डीटेल
- रजिस्ट्रेशन आज से शुरू।
- आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2023 ( तारीखों में बदलाव संभव) ।
- 69692 खाली पदों को भरा जाएगा।
- सेलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिये होगा।
- लिखित परीक्षा का 7 से 10 दिसंबर 2023 के बीच होने वाला है।
कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट –bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- इसके होमपेज पर लिंक होगा बिहार 7वें चरण की टीचर भर्ती 2023 उस पर क्लिक कर लें।
- न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए एक पेज खुलेगा।
- वहां अपनी सभी जरूरी जानकारियां भर दें।
- इससे पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
- वैलिड ईमेल एड्रेस और फोन नंबर देना अनिवार्य है।
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा। उससे साइन इन कर लें।
- अब आपको सभी डिटेल को भर कर आवेदन पूरा कर लेना है।
- एप्लीकेशन फीस देना होगा।
- अब लास्ट में सबमिट कर दें।
- उस फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
- प्रिंट निकालकर रख लें।
Also Read:-