होम / Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन खरीदें ये चार चीजें, होगी हर मनोकामना पूर्ण

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन खरीदें ये चार चीजें, होगी हर मनोकामना पूर्ण

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : October 13, 2022, 11:36 am IST

(इंडिया न्यूज़, Buy these four things on the day of Karwa Chauth, every wish will be fulfilled): आज करवा चौथ का त्यौहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाएगा। करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। आज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करवा चौथ के दिन कुछ विशेष चीजों कि खरीदारी करना बहुत शुभ होता हैं। ये चीजें खरीदने से शादीशुदा महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

बिछिया

सुहागिन महिलाओं को आपने पैरों में बिछिया पहने देखा होगा। कहा जाता हैं कि करवा चौथ के दिन चांदी की बिछिया खरीदकर पहनना शुभ होता है। इससे करवा माता खुश होती हैं तथा अखंड सौभाग्यवती का वरदान देती हैं।

कांच की चूड़ियां

कांच की चूड़ियां सुहाग एवं सौभाग्य की निशानी होती हैं। अगर इन चूड़ियों का रंग लाल हो तो ये और भी अधिक शुभ मानी जाती हैं। इसलिए आप करवा चौथ पर लाल रंग की कांच की चूड़ियां भी खरीद सकते हैं। कांच की लाल चूड़ियों को दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

रजनीगंधा

वास्तु शास्त्र में रजनीगंधा के पौधे को बेहद ही शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता हैं कि घर में रजनीगंधा का पौधा लगाने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। ये घरेलू रिश्तों को मजबूत बनाने का काम करता है। किन्तु ध्यान रखें यह पौधा घर की उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। इसे घर में रखने से झगड़े एवं तनाव से राहत प्राप्त होगी।

मोरपंख

दांपत्य जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए घर में मोरपंख को रखना शुभ माना जाता है। यदि आपके शादीशुदा जीवन में भी कोई परेशानी है तो इस करवा चौथ पर एक मोरपंख अवश्य ले आएं। इसे अपने बेडरूम में किसी सुरक्षित स्थान पर रखें.

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.