India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद भारत ने एक नया इतिहास रच दिया। भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसके सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। 23 अगस्त शाम 6 बजे चद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम ने चंद्रमा की सतह सॉफ्ट लैंडिंग की थी और इसके 2 घंटे के बाद रोवर प्रज्ञान ने लैंडर मॉड्यूल से निकल कर चंद्रमा की सतह पर अपनी छाप छोड़ी। अब वहीं इसरो ने इस मूवमेंट की खूबसूरत वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में रोवर लैंडर मॉड्यूल से बाहर आते हुए चंद्रमा की सतह पर बढ़ रहा है।

वहीं इससे पहले इसरो ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग से ठीक पहले की एक शानदार वीडियो अपने सोशल मीडिया में शियर की। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे लैंडर मॉड्यूल तेजी से चंद्रमा की सतह की तरफ आगे बड़ रहा है।

साउथ पोल में कई सॉफ्ट लैंडिंग

गौरतलब है कि भारत का अभूतपूर्व मिशन चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल में सॉफ्ट लैंडिंग की है। ये सिस्टम 14 दिन लगातार चंद्रमा की तरह पर रिसर्च करेगा। इस अप्रतिम उपलब्धी को पाने वाला भारत पहला देश बन गया है। यानि भारत पहला देश है जिसने सॉउथ पोल में सफलतापुर्वक लैंडिंग की है। मालूम हो कि इससे पहले जितने भी मिशन चंद्रमा पर गए हैं वो सभी चंद्र भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण में कुछ डिग्री अक्षांश पर ही पहुंच पाए हैं।

यह भी पढ़े-