होम / ठंड के प्रकोप से ठिठुरी दिल्ली, तापमान 1.8 डिग्री पहुंचा

ठंड के प्रकोप से ठिठुरी दिल्ली, तापमान 1.8 डिग्री पहुंचा

Ashish Mishra • LAST UPDATED : January 6, 2023, 11:40 am IST

 

इंडिया न्यूज़: राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़के की ठंड के प्रकोप की चपेट में है। पहाड़ो पर बर्फीली हवाएं चलने से शुक्रवार की सुबह भी कड़के की सर्द के साथ शुरु हुई। दिल्ली के आयानगर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, यहां का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रिज में 3.3, लोधी रोड पर 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को कोहरे में सुधार देखा गया। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आर के जैनामनी ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले 3 से बढ़कर 4 डिग्री सेल्सियस हो गया, हालांकि, कई स्थानों पर तापमान में गिरावत भी देखी गई।

वहीं, अगर दृश्यता की बात करें तो शुक्रवार को दृश्यता का लेवल 200 दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता की स्थिति अभी भी बेहद खराब बनीं हुई है। शनिवार तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगातार 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। रविवार के बाद ठंड से थोड़ा राहत मिलने की सम्भावना है।

आईएमडी ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के पुर्वानुमानों के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में शीत लहर जारी रहेगी साथ ही उत्तर भारत में भी शीत लहर चलने के आसार हैं। पहाड़ो पर बर्फबारी के चलते बृहस्पतिवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार का दिन इस ठंड के सीजन का सबसे ठंडा दिन ही नहीं बल्कि दो साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान वाला दिन था।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.